Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Supriya Sule: सास बनने को तैयार सुप्रिया सुले, बेटी की हो गई शादी पक्की, कौन हैं दामाद?
Supriya Sule Daughter Revati Marriage: एनसीपी नेता शरद पवार की तबीयत खराब के बीच एक सुखद खबर ने एनसीपी समर्थकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है,दरअसल NCP (SP) की वर्किंग प्रेसिडेंट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले अब सास बनने जा रही हैं, जी हां उनकी लाडली बेटी रेवती की शादी पक्की हो गई है। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने सोशल मीडया पर इसकी जानकारी ही है।
इस पोस्ट के बाद लोकसभा MP के बेटे विजय सुले ने भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर बधाई मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने रेवती और सारंग की एक फ़ोटो शेयर की, जिसके साथ कैप्शन लिखा, 'बधाई हो बहन और जीजाजी', साथ में उन्होंने रिंग वाली ईमोजी भी बनाई है।

इस पोस्ट के बाद सुप्रिया और उनके परिवारवालों को बधाई देने का तांता लग गया। लोग उनके दामाद के बारे में जानने को उत्सुक हैं। आपको बता दें कि रेवती की शादी सारंग अरुण लखानी से तय हुई है, जो कि मूल रूप से मुंबई के ही रहने वाले हैं और विश्वराज ग्रुप के अध्यक्ष अरुण लखानी के पुत्र हैं।
Supriya Sule Damad: कुशल बैडमिंटन खिलाड़ी भी है सारंग अरुण लखानी
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक सारंग पिछले 8 सालों से विश्वराज ग्रुप में बतौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कार्यरत है, इससे पहले उन्होंने मॉडर्न हाइड्रोजन में बिज़नेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया था। 23 जुलाई 1992 को जन्मे सारंग एक जाने-माने बिजनेसमैन होने के साथ-साथ बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

Supriya Sule Daughter: लंदन से पढ़ाई की सुप्रिया सुले की बेटी रेवती
अगर सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की बात करें तो देखने में बेहद ही खूबसूरत रेवती ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, साल 2024 के चुनाव में उन्होंने बारामती में अपनी मां के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी,. इस दौरान, उन्होंने चचेरे भाई युगेंद्र पवार के रोड शो में भी हि्स्सा लिया था।

Supriya Sule Daughter Revati Marriage: नागपुर में है विश्वराज ग्रुप का ऑफिस
विश्वराज ग्रुप नागपुर स्थित एक प्रमुख भारतीय कंपनी है, जो कि PPP मॉडल के तहत जल आपूर्ति, सीवेज ट्रीटमेंट और अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण परियोजनाओं पर काम करती है । 1999 में स्थापित, यह भारत के 30 शहरों में 2000+ MLD क्षमता के प्रोजेक्ट्स के साथ जल प्रबंधन और अब रिन्यूएबल एनर्जी (सौर ऊर्जा) सेक्टर में काम कर रही है। साल 1999 में, अरुण लखानी ने विश्वराज हाउसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का, अधिग्रहण किया था। साल 2000 में, कंपनी का नाम बदलकर विश्वराज एनवायरनमेंट लिमिटेड कर दिया गया था।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications
