Latest Updates
-
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
'ऐश्वर्या राय को मुसलमान बनाकर निकाह करूंगा': पाकिस्तानी मौलाना की घटिया हरकत, वीडियो देख भड़के फैंस

Pak Maulana want to marry with Aishwarya rai: पाकिस्तानियों की घटिया बातें किसी ना किसी तरह से सामने आती रहती हैं। एक पाकिस्तानी मौलाना ने अब ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए कुछ ऐसा कहा है कि इंडिया में उनके फैंस भड़के हुए हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये मौलाना ऐश्वर्या से शादी के बारे में बात कर रहा है। बता दें कि बीच में खबरें आईं थीं कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और तलाक की खबरें आईं थीं। इसी को लेकर मौलाना ने घटिया बातें कीं।
आएशा राय बनाकर निकाह करेंगे
मौलाना ने इस वीडियो में खुले तौर पर कहा है कि वो ऐश्वर्या राय से निकाल करने के लिए उनका धर्म बदलवाकर आएशा राय कर देंगे। इस दौरान उसने राखी सावंत का भी नाम लिया।
मौलाना ने कहा, ''पहले ऐश्वर्या राय को मुसलमान करें फिर निकाह करेंगे। ऐश्वर्या राय से खूबसूरत आएशा राय लिखेंगे मजा आ जाएगा। दो चार महीने में उनकी तरफ से भी मुफ्ती साहब के लिए पैगाम आ जाएगा। मैं क्यों नाराज हूं यार, अल्लाह की तरफ से आने वाली हर नेमत के लिए एग्री होना मेरे इस्लाम का हुस्न है।''
एंकर ने पूछा, लेकिन मुफ्ती साहब आप गैरमुस्लिम से कैसे निकाह कर सकते हैं? मौलाना ने कहा, ''ओ हो.. ये जो हमारी राखी सावंत है उसका नाम अब फातमा है।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''और इनके लिए वो मुस्लिम बन जाएगी, मतलब कुछ भी।'' एक ने लिखा, ''खिंजीर की शक्ल है।'' एक ने लिखा, ''पागलों का राजा।'' एक ने लिखा, ''अभी सलमान भाई को बताता हूं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
