Latest Updates
-
Puri Rath Yatra Stampede: भगदड़ मचने पर कैसे बचा सकते हैं अपनी जान? अपनाएं ये 10 सुरक्षा टिप्स -
पाइल्स (बवासीर) से हैं परेशान तो दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, 7 दिनों में मिलेगी राहत -
बरसात में चावल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा -
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग -
Happy Harela 2026 Wishes: हरियाली से महके जीवन...हरेला पर्व पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: हे प्रभु जगन्नाथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत
प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, जलकर राख हो गया सब कुछ, तोड़ने पड़े शीशे
Premanand Maharaj Flat Fire: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के पुराने फ्लैट में आग लगने की खबर सामने आई है। यह आग श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी के फ्लैट नंबर 212 में लगी। जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट थी।

अच्छी बात यह रही कि प्रेमानंद महाराज अब इस फ्लैट में नहीं रहते हैं। वे अब केलीकुंज स्थित आश्रम में रहते हैं। जैसे ही आग की खबर मिली, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आग इतनी तेज थी कि अंदर जाने के लिए फ्लैट के शीशे तोड़ने पड़े। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
सीओ सदर पीपी सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल फ्लैट के बारे में जांच की जा रही है।
प्रेमानंद महाराज वृंदावन के बहुत प्रसिद्ध संत हैं। उनके करोड़ों भक्त हैं। वे राधा नाम का जाप करने और भक्ति मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हैं। उनकी बातें लोगों को अच्छा जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications