Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
रात के अंधेरे में 500-500 के नोट बांटते दिखे प्रेमानंद महाराज ? सामने आया चौंकाने वाला क्लिप
प्रेमानंद महाराज को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं। आम जानता से लेकर नामी सितारे तक प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आ चुके हैं। बता दें कि अभी तक प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, राजपाल यादव, रवि किशन, हेमा मालिनी समेत तमाम नेता और अभिनेता राधा केली कुंज के आश्रम आ चुके हैं।

भक्तों में बांटे 500 के नोट
प्रेमानंद महाराज के कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों का अत्यंत भावुक कर देते हैं तो वहीं कई वीडियो ऐसे सामने आते हैं जो लोगों को चौंका देते हैं। कभी प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि वह लोगों से निशुल्क ही मिलते हैं जिससे दूर देश से आए श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आसानी होती है। वहीं कभी प्रेमानंद महाराज के राधा वल्लभ मंदिर में 500-500 के नोटों की गड्डियां चढ़ाते देखा जाता है। जो लोगों को हैरान कर देता है।
सामने आया प्रेमानंद महाराज का एक चौंकाने वाला वीडियो
फिलहाल तो प्रेमानंद महाराज का एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में प्रेमानंद महाराज सड़क पर अपने शिष्यों के साथ खड़े हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य अपने झोले में से 500 के नोट की गड्डी निकालते हैं और वह एक-एक करके 500 का नोट सामने खड़े दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को देते नजर आते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग काफी कंफ्यूज हो रहे हैं क्योंकि आज से पहले कभी भी प्रेमानंद महाराज के शिष्यों को ऐसा करता नहीं देखा गया, लेकिन अलग यह 500 के नोट प्रसादी के तौर पर दिए जा रहे हैं तब भी लोग कंफ्यूज हैं कि आखिर 500 के नोट क्यों ? यह तो गरीबों और जरूरत मदों को भी दिए जा सकते थे। ये रुपये किस लिए बांटे जा रहे हैं इस बात की पुष्टी नहीं की जा सकती है।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
