Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Railway Fare Hike: ट्रेन से सफर होगा महंगा! 26 दिसंबर से रेलवे ने बढ़ाया टिकट किराया, जानें नया रेट
Railway Fare Hike: भारतीय रेलवे ने रविवार, 21 दिसंबर को यात्रियों के लिए नए किराया रेट का ऐलान किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। रेलवे के इस फैसले से लंबी दूरी की यात्राओं में टिकट के दाम बढ़ेंगे, जबकि छोटी दूरी और उपनगरीय यात्रियों को राहत दी गई है।
रेलवे का अनुमान है कि इस किराया संशोधन से उसे करीब ₹600 करोड़ की अतिरिक्त आय होगी। भारतीय रेलवे देश का दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता भी है। आइए जानते हैं किन ट्रेनों का किराया बढ़ाया गया है, किन यात्रियों पर इसका असर पड़ेगा...

किन ट्रेनों का बढ़ा किराया?
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है। लेकिन इससे अधिक दूरी तय करने वालों को अब प्रति किलोमीटर दूरी तय करने पर किराया बढ़ेगा।
- साधारण श्रेणी (जनरल/Ordinary Class) में 215 किमी से ज्यादा सफर करने पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा।
- मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी और एसी क्लास में यात्रियों को 2 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त चुकाने होंगे।
- उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री 500 किमी नॉन-एसी ट्रेन से सफर करता है, तो उसे करीब ₹10 ज्यादा देने होंगे।
रेलवे ने साफ किया है कि लोकल ट्रेन, सबअर्बन ट्रेन और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसका मकसद रोज़ सफर करने वाले और मध्यम व निम्न आय वर्ग के यात्रियों पर बोझ न डालना है।
त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनें
क्रिसमस और नए साल के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 8 जोन में 244 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। जरूरत पड़ने पर आगे और ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। वहीं दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ जैसे बड़े शहरों को जोड़ने वाले रूट्स पर खास ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सीट और यात्रा में परेशानी न हो।
रेलवे मंत्रालय ने अपनी हाल की उपलब्धियों की जानकारी भी दी है जिसमें महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। साल 2014 से 2025 के बीच रेलवे ने 2 लाख नए वैगन और 10 हजार से ज्यादा इंजन जोड़े हैं। गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना के तहत अब तक 118 नए टर्मिनल शुरू किए गए हैं। रेलवे के 99% से ज्यादा ब्रॉड गेज ट्रैक का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है।
नया किराया एक नजर में
- लोकल ट्रेन और मासिक पास: कोई बदलाव नहीं
- 215 किमी तक की यात्रा: कोई बढ़ोतरी नहीं
- 215 किमी से ज्यादा (साधारण श्रेणी): 1 पैसा/किमी बढ़ोतरी
- मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी: 2 पैसे/किमी बढ़ोतरी
- मेल/एक्सप्रेस एसी: 2 पैसे/किमी बढ़ोतरी
- 500 किमी नॉन-एसी सफर: ₹10 अतिरिक्त
रेलवे का कहना है कि किराया बढ़ोतरी बहुत मामूली है और आम यात्रियों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं, इससे रेलवे को अपनी सुविधाएं और ढांचा बेहतर करने में मदद मिलेगी।
Railway IRCTC: अब प्लेटफॉर्म पर घूम-घूम कर TT देंगे टिकट, जानें रेलवे का नया सिस्टम
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications
