Latest Updates
-
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व
Rohini Acharya: 'परिवार से नाता तोड़ रही हूं', कौन हैं रोहिणी आचार्य के पति? क्या करते हैं लालू के दामाद?
Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद केवल राजद ही नहीं बल्कि लालू परिवार में उथल-पुथल मची हुई है, शनिवार को लालू की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य ने जब राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की बात कही तो लालू परिवार का अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गया, जिसने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर खलबली पैदा कर दी।
इससे पहले जब लालू ने तेज प्रताप यादव यानी कि अपने बड़े बेटे तेज को परिवार और पार्टी से बेदखल किया था तो उसके बाद भी तेज लगातार जयचंदों का नाम लेते रहे लेकिन खुलकर कभी कुछ नहीं कहा।
लेकिन रोहिणी ने खुलकर चुनावों में करारी हार, पार्टी की दुर्दशा और परिवार से आउट होने के लिए संजय यादव, रमीज नेमत और तेजस्वी यादव का नाम लिया है, आपको बता दें कि शनिवार को उन्होंने एक्स पर लिखा- 'मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं..संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।'
'सारा देश पूछ रहा है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ' (Rohini Acharya)
उनका गुस्सा यहीं नहीं रूका उन्होंने आगे कहा कि 'सारा देश पूछ रहा है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ? लेकिन अगर आप इनके नाम ले लीजिए तो आपको बदनाम किया जाएगा, गाली दिलवाई जाएगी, यहां तक कि आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा।'
लालू यादव को किडनी देकर दिया था जीवनदान (Rohini Acharya)
आपको बता दें कि साल 2022 में अपने पिता लालू यादव को किडनी देकर दूसरा जीवनदान देने वाली रोहिणी का जन्म 1 जून 1979 को पटना में हुआ था और वो लालू-रबड़ी की दूसरी संतान हैं। उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर से MBBS की डिग्री ली थी लेकिन कभी भी डॉक्टर बनकर प्रैक्टिस नहीं की।
साल 2002 में Rohini Acharya की हुई थी समरेश सिंह से शादी
उनके पति का नाम समरेश सिंह है, जिनसे उनकी शादी 2002 में हुई थी। समरेश ने हिंदू कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से स्नातकोत्तर किया है। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टिट्यूट यूरोपियन डी'एडमिनिस्ट्रेशन डेस अफेयर्स (INSEAD) बिजनेस स्कूल से MBA किया था।
सिंगापुर में प्रबंध निदेशक हैं Rohini Acharya के पति
समरेश सिंह के पिता राव रणविजय सिंह, रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर थे और लालू यादव के मित्र थे, इसी वजह से रोहिणी की शादी समरेश सिंह हुई थी, फिलहाल वो वर्तमान में सिंगापुर में एवरकोर पार्टनर्स में प्रबंध निदेशक हैं और इसी कारण रोहिणी सिंगापुर में रहती हैं। इस कपल को तीन बच्चे( दो बेटा और एक बेटी ) है।
Rohini Acharya की नेट वर्थ
रोहिणी ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन वह भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से पराजित हो गई थीं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली रोहिणी 8.83 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं तो वहीं उनके पति के पास 8.08 करोड़ की संपत्ति है।चल और अचल संपत्ति को मिलाकर उनकी कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये के पास है, हलफनामे के मुताबिक रोहिणी समाज सेवा में सक्रिय हैं और उनकी अपनी वार्षिक आय 6.8 करोड़ रुपये है।
तेजस्वी यादव के काफी करीबी हैं संजय यादव
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव को उनके भाई तेजस्वी यादव के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक माना जाता है। वहीं, रमीज आलम तेजस्वी के पुराने दोस्त हैं और पड़ोसी उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। रोहिणी का पहले भी संजय के साथ विवाद हुआ था। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, तेजस्वी की यात्रा के दौरान संजय के अभियान वाहन की अगली सीट पर बैठने पर उन्होंने आपत्ति जताई थी।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications




