Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को किया सील, बढ़ाई सुरक्षा...
बॉलीवुड के जाने माने निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात जमकर गोली बारी हुई है। यह घटना 31 जनवरी की रात की बताई जा रही है। इस घटना के होने से पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस और फोरेंसिक को मिली दोनों ही टीमें समय से रोहित शेट्टी के निवास स्थान पहुंचीं और इलाके को सबसे पहले सील कर दिया और तुरंत ही जांच शुरू कर दी। इतना ही नहीं निर्माता की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है।

रोहित शेट्ट के एक करीबी ने बताया कि उनके घर के बाहर एक अज्ञात शख्स ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी, लेकिन वह मौका देखते ही भाग निकला। पुलिस आ चुकी है और जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि इतनी देर रात रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग क्यों की गई। निर्माता की सुरक्षा को पुलिस ने बढ़ा दिया है और हर हरकत पर पुलिस की चौकन्नी नजर है।
पुलिस के मुताबिक किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मिलकर सबूत जुटा रही है और फायरिंग के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। बता दें कि इस घटना के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें घर से बाहर का फुटेज देखने को मिल रहा है। पुलिस शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा पर तैनात है। इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और पुलिस अधिकारी आस पड़ोसी से पूछताछ में जुट गए हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Police and forensic teams reach Director Rohit Shetty's residence, after an incident of firing was reported outside his residence. Further details awaited. pic.twitter.com/h1wVhtCtY7
— ANI (@ANI) January 31, 2026
आपको बता दें कि इस समय रोहित शेट्टी पूर्व पुलिस कमीश्नर राकेश मारिया की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। उनकी यह बायोपिक लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ गोलमाल के सीक्वल पर फरवरी से काम शुरू करेंगे।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications











