Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Salman Khan Birthday: भाई का बर्थडे है.. धोनी से लेकर रकुल प्रीत तक, सलमान खान के बर्थडे पर पहुंचे ये सितारे
Salman Khan Birthday: मेगास्टार सलमान खान का आज जन्मदिन है और बीती रात से ही फार्म हाउस में धमाका हो रहा है। इस वक्त भाईजान के बर्थडे बैश से कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जो कि हैरान करने के लिए काफी हैं।

बता दें कि सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर एक से बढ़कर एक हस्तियों ने शिरकत की और इस दौरान एक्स क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी के साथ भाईजान की खुशियों में शामिल होने के लिए पहुंचे। बता दें कि सलमान खान अब 60 साल के हो गए हैं।
पाकिस्तानी गाने पर फिदा हैं शहनाज गिल, 'मेरी जिंदगी है तू' को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात
बाइक पर मीका सिंह
मशहूर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को बाइक पर बैठकर सलमान खान के फार्म हाउस तक पहुंचते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ऐसा क्यों हुआ इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। सलमान खान की पार्टी में मीका सिंह ना हों ऐसा नहीं हो सकता।
एमएस धोनी
साक्षी धोनी के साथ पहुंचे एमएस धोनी को मीडिया ने काफी देर तक रोककर रखा। इस दौरान धोनी इशारों में कई बार कार के सामने से हटने को कहते हैं लेकिन ना हटने पर मु्स्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
संगीता बिजलानी
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी अक्सर उनके साथ नजर आती हैं और हर इवेंट पर वो होती हैं। कार के अंदर से उनकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
रकुल प्रीत सिंह
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रकुल प्रीत सिंह भी इस पार्टी में जाती दिखाई दे रही हैं। कार से उनका वीडियो वायरल हुआ है। इसके अलावा भी कई सितारे इस पार्टी में शामिल हुए और धमाकेदार तरीके से रात भर पार्टी चली थी।
सलमान खान ने इस दौरान बाहर निकलकर फैंस और मीडिया के साथ भी केक काटा। जो फैंस केक लेकर गए थे उनका केक भी सलमान खान काटते दिखाई दिए थे। सलमान खान 60 साल के हो गए हैं और आज उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज किया जाएगा।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
