Latest Updates
-
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने
हाथ में बीयर की बोतल लिए इस हाल में सड़कों पर घूमती दिखीं सचिन तेंदुलकर की लाडली, वायरल हुआ फुल वीडियो
Sara Tendulkar Viral Video: सचिन तेंदुलकर भले ही अब क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन आज भी वो सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके शानदार करियर की वजह से लोग उन्हें क्रिकेट का भगवान कहते हैं। सचिन के साथ-साथ उनका परिवार भी हमेशा सुर्खियों में रहता है, खासकर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर। सारा अपनी खूबसूरती और सादगी के कारण लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फोटो-वीडियो अक्सर वायरल हो जाती हैं। इन दिनों वो गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। वहीं से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
सारा तेंदुलकर के हाथ में दिखी बीयर की बोतल
इस वीडियो में सारा रेड कलर की शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस में दिख रही हैं। वो अपने तीन दोस्तों के साथ गोवा की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। उनके हाथ में बियर की बोतल भी दिख रही है। उनका लुक बिल्कुल कैजुअल और बीच पार्टी जैसा है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों के कमेंट्स आने लगे। कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, तो कई लोग उनके सपोर्ट में भी उतर आए।
सचिन तेंदुलकर की बेटी के बारे में बन रही हैं ऐसी बातें
एक यूजर ने लिखा, "पिता शराब के खिलाफ रहते हैं और बेटी खुलेआम बियर पी रही है।" वहीं दूसरे ने कहा, "लगता है सारा नए साल का जश्न गोवा में मना रही हैं।" किसी ने निराशा जताते हुए लिखा, "सारा से ऐसी उम्मीद नहीं थी।" दूसरी तरफ कई लोगों ने उनका बचाव किया। एक यूजर ने लिखा, "वो अपनी जिंदगी जी रही हैं, किसी को क्या फर्क पड़ता है।" किसी ने कहा, "बियर पीना कोई गलत बात नहीं है।"
क्या करती हैं सारा तेंदुलकर
अगर काम की बात करें तो सारा सिर्फ सोशल मीडिया पर ही फेमस नहीं हैं, बल्कि वो एक वेलनेस एंटरप्रेन्योर भी हैं। वो सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में डायरेक्टर हैं और अपना पिलेट्स स्टूडियो भी चलाती हैं। उन्होंने लंदन से न्यूट्रिशन में मास्टर्स की पढ़ाई की है। सारा फिल्मों से ज्यादा हेल्थ, फिटनेस और पढ़ाई से जुड़े कामों पर ध्यान देती हैं।
बॉलीवुड स्टारकिड्स के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है, क्योंकि उन्होंने अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर बातें होती रहती हैं और लोग कयास लगाते हैं कि आगे चलकर वो फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
