Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
ये हैं इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हनिया, मेहंगी-संगीत से वीडियो वायरल, बला की सुंदर लग रहीं थीं शिप्रा शर्मा

Indresh- Shipra Mehndi Video: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी को लेकर धूम मची है और कुछ वीडियोज सीधे जयपुर से सामने आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी के लिए वर-वधु एक साथ थे। मेहंदी सेरेमनी के दौरान इंद्रेश की होने वाली पत्नी शिप्रा शर्मा भी उनके साथ नजर आ रही हैं।
बता दें कि शिप्रा शर्मा का लुक काफी शानदार लग रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो बला की खूबसूरत हैं। शादी से पहले ही दुल्हन की तरह सजीं शिप्रा बेहद खुश नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि शिप्रा के बगल में इंद्रेश कुमार बैठे हैं जो कि अपनी मु्स्कुराहट छिपा नहीं पा रहे हैं।
कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी? शादी से एक दिन पहले वायरल हो गया ऐसा वीडियो
बी प्राक आए नजर
इस शादी में रंग जमाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी ब्राक को आमंत्रित किया गया है। इसी वीडियो में बी प्राक को नाचते हुए देखा जा सकता है। अपनी दमदार आवाज के लिए मशहूर बी प्राक अक्सर शादियों में दिखते हैं और लोग उनको पसंद करते हैं।
इंद्रेश कुमार उन कथावाचकों में से एक हैं जो कि किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लोग शिप्रा को अपनी गुरु मां बनाने के लिए बेकरार हैं और सोशल मीडिया पर उनको भरपूर प्यार मिल रहा है। शिप्रा के कुछ पुराने वीडियोज भी आग की तरह वायरल हो रहे हैं।
कब होगी शादी?
सामने आ रही जानकारी की मानें तो शिप्रा और इंद्रेश की शादी शुक्रवार को होगी और इसका शुभ मुहूर्त 10 बजे से शुरू होगा। बुधवार को वृंदावन स्थित उनके घर रमणरेती से बारात बड़े धूमधाम से रवाना हुई, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।
बारात के दौरान इंद्रेश उपाध्याय पारंपरिक शेरवानी पहनकर घोड़ी पर सवार दिखे। पता चला था कि शादी और रस्में एक साथ जयपुर में होंगी। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग पसंद कर रहे हैं..
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
