Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
भाभी ऐश्वर्या राय के बगल में खड़े होते ही श्वेता बच्चन ने बनाया तीन कोने का मुंह? हैरान कर देगा वीडियो
Aishwarya Rai Shweta Bachchan Video: बच्चन परिवार विवादों को लेकर चर्चा में रहता है। किसी ना किसी तरह के अफवाहें इस परिवार से सामने आती रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

अक्सर जब इन दोनों को लेकर ऐसी बातें सामने आती हैं तो इसका जिम्मेदार जया बच्चन और श्वेता बच्चन को ही माना जाता है। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
फिल्म प्रमोशन के दौरान एक दूसरे को Kiss करना चाहते थे कार्तिक- अनन्या? वायरल वीडियो देख चौंक गए लोग
लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा देखने को मिला है जो कि आपको भी हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में श्वेता बच्चन को लोग ट्रोल कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय के बगल में खड़े होने को लेकर बनाया मुंह
वायरल हो रहे इस वीडियो आप देख सकते हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ हैं। इसके अलावा श्वेता बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ इवेंट पर पहुंची हैं और वो उनके साथ ही पोज दे रही हैं। अचानक अभिषेक बच्चन श्वेता से कहते हैं कि वो ऐश के बगल में खड़ी हो जाए ताकि वो तस्वीर क्लिक करवा सके हैं। इस दौरान ना तो ऐश ने श्वेता से कुछ बोला और ना ही श्वेता ने। हालांकि जब ऐश्वर्या उनके बगल में खड़ी हुईं तो श्वेता अजीब सा मुंह बनाने लगीं और बाद में वहां से आगे बढ़ गईं। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं श्वेता को ट्रोल कर रहे हैं।
लोग ने किए ऐसे कमेंट्स
श्वेता की ये हरकत लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है और वो कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वो जलन से मरी जा रही है, ऐश्वर्या स्ट्रॉंग है।'' एक ने लिखा, ''वह सबसे खूबसूरत महिला के बगल में खड़े होने से डरती है।'' एक ने लिखा, ''शकल अच्छी नहीं तो कम से कम हरकत अच्छी कर लेती।'' एक ने लिखा, ''इनसिक्योरिटी।'' एक ने लिखा, ''अमिताभ बीच में क्यों नहीं खड़े हो सके, उन्होंने अपनी बेटी को उनके बगल में क्यों खड़ा किया?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
