Latest Updates
-
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
हार्ट अटैक से पहले दुल्हन बनी बेटी को ऐसे लाड़ कर रहे थे स्मृति मंधाना से पापा, पल भर में मंडप में पसरा मातम

Smriti Mandhana Father Heart Attack Video: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना 23 नवंबर को शादी के बंधने ही वाले थे कि क्रिकेटर के पिता को अचानक दिल का दौरा पड़ा और शादी के मंडप में शहनाई और गाजे बाजे सब शांत हो गए। शादी तुरंत पोस्टपोन हो गई और स्मृति मंधाना के पिता का इलाज चल रहा है। इसी बीच स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बेटी की शादी के लिए श्रीनिवास मंधाना काी एक्साइटेड थे और काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
तबीयत बिगड़ने से ठीक पहले और हार्ट अटैक से पहले श्रीनिवास मंधाना दुल्हन बनी अपनी बेटी को खूब लाड़ लड़ा रहे थे। स्मृति के पिता कई गानों पर बेटी के लिए परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी के लिए गाने 'कुड़माई' पर परफॉर्म किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
दूसरे वीडियो में स्मृति के पिता ना रे ना रे पर झूमते नजर आ रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में वो स्मृति के साथ डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखते हुए कोई ये सोच भी नहीं सकता है कि उनके साथ ऐसे कुछ अनहोनी हुई है क्योंकि वीडियो को बेहद खुश और एकदम फिट दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सर्वहित हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नमन शाह ने स्मृति मंधाना के पिता के बारे में बात की। उन्होंने बताया- 'स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को रात करीब 11:30 बजे बाईं ओर सीने में दर्द होने के बाद हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हुए।
उन्हें आगे की जांच के लिए तुरंत सांगली के सर्वहित हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया। उनके कार्डियक एंजाइम थोड़े बढ़े हुए हैं, इसके बावजूद उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन की जरूरत है। हमारे कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. रोहन थानेदार ने भी उनकी जांच की है। इकोकार्डियोग्राम में कोई नई बात नहीं मिली है।'
डॉ. शाह ने आगे बताया- 'हालांकि उन्हें लगातार ECG मॉनिटरिंग और अगर ज़रूरी हुआ तो एंजियोग्राफी की जरूरत पड़ सकती है। अभी उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ है, इसलिए उन्हें लगातार मॉनिटरिंग की जरूरत है। ये फिजिकल या मेंटल स्ट्रेस की वजह से हो सकता है, शायद इसलिए क्योंकि यह शादियों का सीजन है और बहुत ज्यादा बिजी एक्टिविटी है।'
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
