Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया अपनी दूसरी बेटी का जिक्र, कहा- 'उसने मेरी ही बांहों में अपना दम तोड़ा'

Govinda Sunita Ahuja daughter death: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को खुलकर सामने रखने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ महीनों से सुनीता अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब एक नए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के उस सबसे अंधेरे दौर के बारे में बात की है, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।
गोविंदा सुनीता की दूसरी बेटी
सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्होंने अपनी दूसरी औलाद जो कि एक बेटी थी, उसे जन्म देने के कुछ समय बाद ही खो दिया था। उषा काकड़े को दिए गए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि उनकी दूसरी बेटी का जन्म समय से पहले हो गया था। वह तीन महीने तक उनकी गोद में रही, लेकिन उसके फेफड़े ठीक से डेवलप नहीं हो पाए थे।
'गोद में ही तोड़ा दम'
सुनीता ने बताया कि 'मेरी दूसरी बेटी का जन्म प्रीमैच्योर हुआ था। वह तीन महीने मेरी गोद में रही, लेकिन उसके फेफड़े ठीक नहीं बने थे। एक रात उसे सांस लेने में दिक्कत हुई, और वह मेरी गोद में ही इस दुनिया को छोड़कर चली गई। यह मेरे लिए सबसे कठिन समय था... अगर वो जिंदा होती तो आज मेरी दो बेटियां और एक बेटा होता।'
दूसरी प्रेग्नेंसी में आई थी दिक्कत
इससे पहले भी एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि दूसरी बार प्रेग्नेंसी के दौरान वह बहुत ट्रैवल कर रही थीं, जिससे उन्हें कई चीजों का पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा- 'वह 8 महीने में पैदा हो गई थी क्योंकि मैं गोविंदा के साथ बहुत ट्रैवल कर रही थी। मुझे इतनी समझ नहीं थी कि इतना वजन नहीं उठाना चाहिए। पहले बच्चे का जन्म आसान था, तो लगा दूसरा भी वैसे ही होगा।'
गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर भी आई थी
हाल ही में गोविंदा को अचानक बेहोशी आने के बाद अस्पताल ले जाया गया। उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि शुरुआती दवाइयां घर पर ही दी गईं, लेकिन रात 1 बजे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। बाद में गोविंदा ने डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बातचीत भी की।
रिश्तों को लेकर चर्चा लगातार जारी
गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी, लेकिन उन्होंने अपनी शादी को दो साल तक छुपाया। 1989 में बेटी टीना के जन्म के बाद यह बात पब्लिक हुई। दोनों की जोड़ी हमेशा से बॉलीवुड की पसंदीदा रही है, लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें चर्चा में बनी रहती हैं।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
