Latest Updates
-
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप, एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद खत्म किया सबकुछ
Tara Suaria Veer Pahaiya Break Up: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अब साथ नहीं हैं। बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब हाल ही में सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट को लेकर काफी चर्चा और विवाद हुआ था। इस खबर से फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तारा और वीर ने आपसी समझ से और शांति से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद
हाल ही में मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया स्टेज पर नजर आई थीं। इस दौरान एपी ढिल्लों और तारा की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें कहा गया कि वीर पहाड़िया भीड़ में नाराज दिख रहे हैं।
बाद में इंफ्लुएंसर ओरी ने एक बिना एडिट किया हुआ वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साफ दिख रहा था कि वीर, तारा और एपी ढिल्लों को सपोर्ट करते हुए तालियां बजा रहे हैं। इससे पहले फैल रही बातों पर काफी हद तक विराम लगा।
वीर और तारा का जवाब
ओरी के शेयर किए गए वीडियो को वीर पहाड़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "सच हमेशा जीतता है, जो मीडिया कभी नहीं दिखाता। " वहीं तारा सुतारिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि कुछ लोग पेड पीआर के जरिए एडिट किए हुए वीडियो और झूठी बातें फैलाकर उन्हें और वीर को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
अब एक तरफ जहां ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कॉन्सर्ट विवाद और उस पर आए रिएक्शन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि ब्रेक अप का असली कारण तो तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ही बता सकते हैं।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
