Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
पत्नी से अलग होने के लिए 250 करोड़ एलिमनी देने को भी तैयार ये सुपरस्टार, 27 सालों बाद बस चाहता है छुटकारा
Thalapathy Vijay Sangeeta Sornalingam Alimony: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में बड़ा मोड़ आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम शादी के करीब 27 साल बाद अलग होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि संगीता ने पति पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं और कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दायर की है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्मी गलियारों में इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

शादी के 27 साल बाद तलाक की नौबत
थलापति विजय और संगीता सोर्नालिंगम ने साल 1998 में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।

इस कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। लंबे समय तक यह जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे स्थिर और चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती रही। लेकिन अब खबरें हैं कि रिश्ते में दरार इतनी बढ़ गई है कि मामला तलाक तक पहुंच गया है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता सोरनलिंगम ने 24 फरवरी को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है। तलाक की अर्जी में उन्होंने विजय पर कथित तौर पर किसी अन्य अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से उनकी आर्थिक सुरक्षा प्रभावित हुई है। इसी वजह से उन्होंने कोर्ट से गुजारा भत्ता और एलिमनी की मांग भी की है।

250 करोड़ की एलिमनी की चर्चा
तमिल फिल्मी मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो थलापति विजय को अपनी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम को करीब 250 करोड़ रुपये की एलिमनी देनी पड़ सकती है।

बताया जा रहा है कि यह मामला कोर्ट के बाहर आपसी समझौते से भी सुलझाया जा सकता है। हालांकि फिलहाल इस रकम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
