Latest Updates
-
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच?
52 की उम्र में दूसरी शादी के बाद दुल्हनिया के साथ जेल में बॉलीवुड स्टार, मिलकर किया करोड़ो का IVF फ्रॉड
Vikram Bhatt IVF Fraud Case: राजस्थान हाई कोर्ट ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया। इस मामले में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट इस समय जेल में हैं।

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस समीर जैन ने कहा कि यह मामला सिर्फ किसी समझौते के टूटने का नहीं लगता। कोर्ट के अनुसार शुरुआती तौर पर ऐसा दिखता है कि पैसे का गलत इस्तेमाल जानबूझकर किया गया है। इसलिए पुलिस इस मामले की जांच जारी रखेगी।
यह मामला उदयपुर के रहने वाले अजय मुर्डिया की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि एक फिल्म बनाने के नाम पर उनसे बड़ी रकम ली गई, लेकिन उस पैसे का इस्तेमाल तय काम में नहीं किया गया।
विक्रम भट्ट ने इस एफआईआर को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। उनकी तरफ से कहा गया कि यह मामला आपराधिक नहीं बल्कि आपसी समझौते से जुड़ा है। उनके वकील ने दलील दी कि दोनों पक्षों के बीच जो विवाद है, वह सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट टूटने का मामला है और इसे दीवानी केस माना जाना चाहिए।
वकील ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता के साथ 40 करोड़ रुपये में चार फिल्में बनाने का समझौता हुआ था। इसके बाद सात करोड़ रुपये और लगाए गए। चार फिल्मों में से एक फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन बाद में शिकायतकर्ता ने पैसे देना बंद कर दिया।
हालांकि, कोर्ट ने इन बातों से सहमति नहीं जताई और कहा कि मामला गंभीर है, इसलिए इस स्तर पर दखल नहीं दिया जा सकता।
विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी के बारे में
श्वेतांबरी भट्ट, विक्रम भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने कोरोना लॉकडाउन के समय शादी की थी। उस वक्त विक्रम भट्ट की उम्र 52 साल थी। उनकी पहली पत्नी अदिति भट्ट हैं, जिनसे उनकी एक बेटी है। वहीं श्वेतांबरी के भी दो बच्चे हैं, जिनके नाम आदिराज और अरहावीर हैं।
कौन हैं श्वेतांबरी सोनी भट्ट
श्वेतांबरी सोनी पेशे से स्टोरीबोर्ड राइटर हैं और कला से जुड़ा काम करती हैं। वह मुंबई की ट्रिनिटी आर्ट गैलरी से भी जुड़ी रही हैं। उनकी बहन नम्रता सोनी एक जानी-पहचानी मेकअप आर्टिस्ट हैं। बताया जाता है कि विक्रम और श्वेतांबरी की मुलाकात श्वेतांबरी की एक आर्ट एग्जीबिशन के दौरान हुई थी।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
