Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल हरचरण सिंह? 'पाकिस्तानी आर्मी' में बने पहले सिख ऑफिसर, पूरी दुनिया है हैरान
Pakistani Army First Sikh Officer: पाकिस्तान अपनी कट्टर सोच और आतंकवाद को लेकर पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। इस देश की आर्मी में सभी मुस्लिम हैं लेकिन अब कुछ हैरान करने वाला काम हुआ है।

लोगों को यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है कि इतिहास में पहली बार पाकिस्तानी आर्मी के बड़े पद पर में एक पगड़ीधारी नजर आएगा। जी हां, पाकिस्तान से खबर आ रही है कि उसकी आर्मी में पहले पहले पाकिस्तानी सिख की भर्ती हो चुकी है जिसका नाम हरचरण सिंह है।
खबरें हैं कि इस आर्मी में हरचरण सिंह को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया है ये पहली बार हुआ है। जैसे ही खबर सामने आई पाकिस्तान से ज्यादा इसकी चर्चा इंडिया में हो रही है और लोग काफी हैरान हैं।
कौन हैं हरचरण सिंह?
हरचरण सिंह काफी शानदार ऑफिसर हैं और उनका जन्म 1987 में गुरु नानक की जन्मभूमि नानकाना साहिब में हुआ था। 2025 की बात है जब कठोर चयन बोर्ड उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट किया गया। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को लेकर इस तरह की खबर आना अपने आप में काफी चौकाने वाला है।
हरचरण सिंह साल 2007 में 20 वर्ष की आयु में कैप्टन के रूप में पाकिस्तानी सेना में भर्ती हुए थे। पहले तो उन्होने आयुध कोर में काम किया और इसके बाद लड़ाकू भूमिका के लिए खुद ही आवेदन दिया था। उनको बलूच रेजिमेंट की 12वीं बटालियन में तैनात किया गया, यहां पर उन्होने मेजर के पद पर रहते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सेवा दी। इस देश के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोरा ने कहा था कि इसके पहले कई ईसाई पाकिस्तानी सेना में रहे हैं लेकिन किसी सिख या हिंदू को अभी तक इसको योग्य नहीं माना जा सका है।
हैरान हैं लोग
किसी सिख की इस तरह से एंट्री होना काफी हैरान करने वाला है। धीरे धीरे ही सही पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को लेकर कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई पाकिस्तानी हिंदू इस सेना का हिस्सा नहीं है। देखने वाली बात होगी कि ये कारनामा कब होता है।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
