Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Zakir Khan Last Video: स्टेज छोड़ने से पहले जाकिर खान का आखिरी वीडियो, कही ऐसी बात कि फैंस के निकल गए आंसू
Zakir Khan Last Video: स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने ब्रेक के ऐलान से हर किसी को चौंका दिया है। जाकिर खान ने स्टैंड अप से करीब पांच सालों के ब्रेक का ऐलान किया है और कहा है कि वो इस दौरान अपने स्वास्थ्य और बाकि कुछ दूसरी चीजों पर ध्यान देंगे। इसी बीच अब जाकिर खान का इस ब्रेक से पहले आखिरी वीडियो सामने आया है।

इन दिनों जाकिर खान अपने चर्चित स्टैंड-अप शो 'स्पेशल पापा यार' के साथ देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। इसी टूर के दौरान हैदराबाद में हुए एक शो में उन्होंने स्टेज से अपने फ्यूचर प्लान्स साझा किए। जाकिर ने दर्शकों से कहा कि वह बहुत लंबे ब्रेक पर जाने का मन बना चुके हैं, जो 2028-29 या फिर 2030 तक भी खिंच सकता है। इस दौरान वह अपनी सेहत पर फोकस करेंगे और कुछ निजी मामलों को सुलझाएंगे।
उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि दर्शकों का प्यार उनके लिए बेहद खास है और हर शो उनके दिल के करीब है। फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए जाकिर ने यह भी साफ किया कि यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया गया है। अब जाकिर खान का ये वीडियो उनके फैंस को काफी इमोशनल कर रहा है।
इस ऐलान के बाद जाकिर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी अपने ब्रेक को लेकर संकेत दिया। दुबई पहुंचने के बाद उन्होंने लिखा कि 20 जून तक होने वाला हर शो एक तरह से सेलिब्रेशन है। उन्होंने फैंस से अपील की कि जिन शहरों में वह इस बार नहीं पहुंच पाएंगे, वहां के लोग थोड़ी मेहनत करके शो देखने जरूर आएं।
गौरतलब है कि जाकिर खान इससे पहले भी अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। साल 2025 में उन्होंने बताया था कि वह एक साल से ज्यादा समय तक ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, इसके बावजूद लगातार काम करते रहे। उन्होंने अपनी खराब सेहत के लिए लंबे समय तक बिना रुके टूर करना, रोज दो-तीन शो करना, नींद की कमी, लगातार यात्राएं और अनियमित खान-पान को जिम्मेदार ठहराया था।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
