Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
कपड़े के डायपर इस्तेमाल करने के 10 फायदे
भारत में हमेशा से ही शिशुओं के लिये कपड़े के डायपर इस्तेमाल होते रहें हैं, यहाँ तक आज भी गांव-देहात में इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन शहर की भाग आज किसी के पास इतना समय नहीं है, जिसकी वजह से आज लोग ऐसा सामान इस्तेमाल करते हैं जो इस्तेमाल करके फेक दिया जाये।
READ: इन 4 कारणों की वजह से नहीं मिलाना चाहिये मां के दूध में फॉर्मूला
इसका सबसे बड़ा उदाहरण है डायपर जो बने बनाये बाजार में मिलते हैं। यह आसानी से पहनाये जाते हैं और इस्तेमाल के बाद फेक दिए जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि यह बहुत आराम दायक हैं।
READ: जब बच्चा घुटनों के बल चलने लगे तब आप करें कुछ ऐसा
लेकिन क्या आप जानते हैं कपड़ों से बने डायपर नन्हें शिशुओं के लिए ज्यादा आराम देह होते हैं और साथ ही आपकी जेब पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता हैं। यह चाहे देखने में इतने स्टाइलिश ना लगें लेकिन यह बहुत सुविधाजनक हैं। आइये जानते हैं कपड़े से बने डायपर के 10 फायदे -

रैशे से छुटकारा
डिस्पोजेबल डायपर पहने से बच्चों में कई बार रैशेस की परेशानी देखी गयी है। वही कपड़े के डायपर इस्तेमाल करने में ऐसा नहीं होता है। कपड़े के डायपर सूती कपड़े से बने होते हैं जो नरम होता है साथ ही गीला होते ही इसे बदल दिया जाता है।

पॉटी ट्रेनिंग
कपड़ों के डायपर इस्तेमाल करने से छोटे बच्चों को अच्छे से पॉटी ट्रेनिंग मिल जाती है। जो बच्चे कपड़े के डायपर पहनेते हैं उन्हें यह डायपर गीला होते ही पता चल जाता है कि उन्हें पॉटी जाना है।

पैसों की बचत
जो माँ बाप कपड़े के डायपर का इस्तेमाल करते है, वे ज्यादा पैसा बचाते हैं। लेकिन जो डिस्पोजेबल डायपर इस्तेमाल करते हैं उन्हें अपनी जेब से ज्यादा पैसे ढीले करने पड़ते हैं क्यों कि यह एक बार खराब हो गये तो दुबारा इस्तेमाल नहीं हो सकते हैं।

सेंसिटिव स्किन
नन्हें बच्चों की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है। इसलिए उन्हें किसी भी तरह के रैशेस या खुजली से बचा कर रखना चाहिए। जिसके लिए आपको कपड़े के डायपर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आसानी से बच्चे को पहनाये जा सकते हैं, और किसी भी तरह की एलर्जी का भी कोई डर नहीं है।

दुबारा इस्तेमाल के योग्य
क्या आप जानते हैं कपड़े के डाइपर फिर से इस्तेमाल किये जा सकते हैं। और आप इन्हे तब तक इस्तेमाल कर सकते हैं जब तक यह पूरी तरह ख़राब नहीं हो जाते हैं।

नो केमिकल
माता पिता को कपड़े के डायपर इस लिए भी इस्तेमाल करने चाहिए क्योंकि इस में किसी भी तरह का कोई भी केमिकल नहीं पाया जाता है जो आपके बच्चे की त्वचा के लिए हानिकारक हो।

लाइट वेट
कपडे के डायपर नरम कपड़े से बने होते हैं, यही नहीं डिस्पोजेबल के मुकलबे ये वजन में हलके होते हैं। कपडे के डायपर कॉटन, फलालैन और टेरी के हो सकते हैं।

बदबू
डिस्पोजेबल डाइपर जब यूज़ हो चुके होते हैं तो उतारने के बाद बहुत ख़राब बदबू देते हैं। लेकिन यह कपड़े के डायपर के साथ नहीं होता है।

हेल्थ इशूज़
एक अध्ययन से पता चला है कि डिस्पोजेबल डायपर को बनाने में जो केमिकल इस्तेमाल होते हैं वो अस्थमा या दमे की बीमारी को और भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए बच्चों को इन श्वास समस्याओं से बचाने के लिए जितना हो सके कपड़े के डायपर का इस्तेमाल करें।

आरामदायक
सूती कपड़े के डायपर इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा फ़ायदा यह है कि जल्दी सूख जाते हैं। जिससे बच्चे को रैशेस की शिकायत नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
