Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बच्चे को सुलाते समय क्यूं नहीं लगाना चाहिए तकिया
कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि हाल ही में जन्मे बच्चे और छोटे शिशुओं को तकिया लगाना उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। ये सही बात है। छोटे बच्चों को तकिया लगाना खतरनाक साबित हो सकता है।
इसलिए बेहतर होगा कि उन्हें मां की गोद में या फिर बिस्तर पर सीधे ही सुलाया जाएं। क्या आप जानना चाहते हैं कि बच्चे को तकिया क्यों नहीं लगाना चाहिए तो इसके पीछे निम्न कारण होते हैं:

1. दम घुटना - तकिया लगाने से बच्चे की सांस नली अंदर से मुड़कर दब सकती है। चूंकि उनका शरीर काफी नाजुक होता है तो ऐसे में ये समस्या हो सकती है।
2. अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम - तकिया को लगाने से बच्चे में अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम हो सकता है क्योंकि तकिया लगाने से सांस नली अवरूद्ध हो सकती है।

3. ओवरहीटिंग - फैंसी तकिए गर्म होते हैं और बच्चे को लगाने से उनके सिर में गर्मी पैदा हो सकती है जिससे उन्हें नुकसान ही पहुँचेगा। कई बार यह जानलेवा भी होता है।
4. गर्दन मुड़ना - तकिए इतने ज्यादा गुदगुदे होते हैं कि उनसे गर्दन मुड़ने का डर रहता है। बच्चों के गले के पास की हड्डी बहुत नाज़़क होती है, अगर वह खिसक जाती है तो बच्चा बहुत रोता है। ऐसे में तकिया लगाना, इस समस्या को पैदा कर सकता है।

5. सपाट सिर होना- बच्चे को तकिया लगाने से उसका सिर फ्लैट हो सकता है, क्योंकि उसे सिर पर लगातार प्रेशर पड़ता रहता है।
बच्चे को सुलाते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:
1. बच्चे को हमेशा अपनी बैक पर सुलाएं न कि सीने पर।
2. 2 साल ही उम्र तक बच्चे को तकिया न लगाएं।
3. बच्चे का तकिया, फ्लैट और फर्म होना चाहिए।
4. बच्चे के सिर की स्थिति हर दो घंटे में बदलते रहना चाहिए।
5. बच्चे के रूप में कोयला, हीटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लगाकर न छोडें।



Click it and Unblock the Notifications
