Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
अगर आपके बच्चें में भी दिख रहे है ये संकेत, तो वो जरुर बनेगा सुपर इंटेलिजेंट
जब बच्चा जन्म लेता है तो उसके साथ ही पेरेंटस उसके भविष्य को लेकर उम्मीदें रखने लगते है। वैसे हर कोई चाहता है कि बच्चा चाहे किसी भी फील्ड में जाए, वो अपना बेस्ट परफोमेंस दें और जीनियस बनकर उभरें। जीनियस बच्चे वे होते हैं जो दूसरों की तुलना में तेजी से और बेहतर तरीके से सीखने की क्षमता रखते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे है जिससे आप ये समझ पाएंगे कि आपका बच्चा सुपर इंटेलिजेंट बनने की राह पर हैं।

1. सामान्यत: बच्चे एक साल के होने पर अपना पहला शब्द बोलते हैं और 18 महीने तक थोड़े-थोड़े शब्द बोलने लगते हैं। तो अगर स्टोरी या रायम्स सुनते समय आपका बच्चा भी आपके वर्बल डायरेक्शन को आसानी से फॉलो कर सकते हैं, और जो बोलने की सामान्य उम्र से पहले ही बोलना सीख जाए, तो समझ जाइए कि आपका बच्चा आगे जाकर जीनियर बनेगा।
2. क्या आपका बच्चा चार महीने का होने पर भी बिना किसी की मदद के बैठने लगा है? क्या वो आपकी ओर हाथ हिला कर इशारा करता है और चीजों को पकड़ लेता है? अगर आपका जवाब हाँ है, तो यह संकेत देता है कि आपके घर में एक जीनियस व्यक्ति बड़ा हो रहा है।
3. वैसे तो बच्चों में जिद्दीपन सही नहीं है, लेकिन इसका एक पहलू ये भी कहता है कि जिद्दी बच्चे डिटर्मिन होते हैं, उन्हें जो चाहिए होता है वो उसे कैसे भी हासिल करते हैं और अपनी बात आपसे मनवा लेते हैं। बल्कि ये एक इंटिलेजैंट बच्चे की निशानी है।

4. अगर आपका बच्चा अकेले ही खुद को एंटरटेन करने में सक्षम है या वो अपने से बड़ी उम्र के बच्चों के साथ रहना पसंद करते है, तो वो एक जीनियस बच्चे के रूप में निखर के सामने आता है।
5. अगर बच्चा अपनी पहुँच से दूर रखी हुई चीजों तक आसानी से पहुँच जाता है या उसे पाने के लिए हर संभव प्रयास करता है, तो आपको खुश होना चाहिए कि आपका बच्चा इंटेलीजेंट है। क्यूंकि जो बच्चे स्मार्ट होते है वे अन्य बच्चों की तुलना में अपनी प्रॉब्लम जल्दी सॉल्व कर लेते हैं।
6. एक प्रतिभावान बच्चा छह महीने की उम्र तक पहुँचने से पहले ज्यादा देर तक फोकस करने में सक्षम होते है। केवल 10 या 11 महीने के होते हुए भी शेप और कलर को मैच करना उनके लिए बहुत आसान होता है। बल्कि वे सामने नजर आने वाली इमेज पर भी रिएक्शन दे सकते है।
7. अगर आपका बच्चा एक के बाद एक सवाल पूछता है और अपने आसपास की हर चीज को जानने के लिए उत्सुक रहता है, इसके अलावा अगर उसे खिलौनों को खोलकर उसके अंदर लगी चीजों के बारे में जानने की उत्सुकता है तो इस बात में कोई शक नहीं कि आपका बच्चा जीनियस है।

8. सुपर-इंटेलिजेंट बच्चा पहले देखी गई जगहों, लोगों के नाम और यहां तक कि उन चीजों के खास जगहों को भी याद रख सकता है जिन्हें हम बड़े अक्सर यह सोचकर छोड़ देते हैं कि वे चीजें खो गई होंगी। अन्य बच्चे कुछ चीजें भूल सकते हैं, लेकिन आपका बच्चा हर जानकारी को याद रखता है जो उसकी मेमोरी में सेव है।
9. क्या आपका बच्चा खुद की कहानियां बनाता है और अलग-अलग किरदार निभाता है, क्या वो कुछ अजीब तरह से रिएक्ट करता है जो उसकी उम्र के हिसाब से बहुत मुश्किल लगती हैं? यदि आपका जवाब हां है, तो आप निश्चित रूप से अपने नौनिहाल को भविष्य में ब्रिलियन्ट पर्सन के रूप में देखने की उम्मीद कर सकते हैं।
10. जीनियस बच्चे अपनी उम्र के बच्चों की तुलना में अधिक एनर्जेटिक होते है। उनकी परफोमेंस कम नींद की वजह से प्रभावित नहीं होती और न ही वे दिनभर परेशान करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
