Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बोतल से दूध पीता है बच्चा तो जानिए उसे क्लीन करने का सही तरीका
वैसे तो एक शिशु के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार माना गया है। लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, मां के दूध से उसकी भूख नहीं मिटती और ऐसे में उसे फीड कराने के लिए मां बोतल का सहारा लेती है। इसके अलावा भी ऐसे कई कारण होते हैं, जिसके कारण मां बच्चे को बोतल से फीड करवाती है। वैसे तो बच्चे को बोतल से दूध पिलाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर बोतल को अच्छी तरह से क्लीन व डिसइंफेक्ट ना किया जाए तो इससे बच्चे के संक्रमित होकर बीमार होने की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती है। दरअसल, जब बच्चे को बोतल से दूध पिलाया जाता है तो बोतल में छोटे-छोटे कीटाणु फंस जाते हैं और अगर उसे स्टेरलाइज ना किया जाए तो इससे बच्चे को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि नवजात शिशु रोगाणु, बैक्टीरिया, वायरस और अन्य सूक्ष्मजीवों के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं, इसलिए यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी है कि उन्हें बच्चे की दूध की बोतल को क्लीन करने व स्टेरलाइज करने का सही तरीका पता होना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेबी की दूध की बोतल को क्लीन करने का सही तरीका बता रहे हैं-

उबले हुए पानी की मदद से बोतल को क्लीन करना
इस तरीके को अपनाने के लिए आप सबसे पहले बच्चे की बोतल को खोलें और उसे सभी भागों को अलग करें। अब उन्हें एक बड़े पैन में एक साथ रखें। अब पैन को पानी से भरें ताकि बोतल के सभी हिस्से पानी में अच्छी तरह से डूब जाएं। इसके बाद, गैस को पानी को उबलने दें। इस उबलते पानी में बोतल को 5 मिनट तक रखें। पानी ठंडा होने पर बोतल के हिस्सों को निकाल लें। अब इन्हें दूसरे ठंडे पानी से धो लें और बोतल के हिस्सों को हवा में सूखने दें। सुनिश्चित करें कि शिशु को दूध पिलाने के लिए बोतल का इस्तेमाल करने से पहले सभी हिस्से पूरी तरह से सूख चुके हों।

ब्लीच की मदद से बोतल को करें साफ
यह भी एक तरीका है बच्चे की बोतल को डिसइंफेक्ट करने का। इसके लिए आप ब्लीच की मदद लें। सबसे पहले आप 10-12 कप पानी में 2 चम्मच ब्लीच मिलाएं। अब बोतल को खोलें, सभी भागों को अलग करें और उन्हें ब्लीच पानी में डालें। इसे 5 मिनट तक इस पानी में रहने दें। बोतल के सभी हिस्से सही तरह से साफ हो, इसके लिए आप बोतल क्लीनर का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके बाद बोतल को सामान्य पानी से साफ न करें अन्यथा बोतल में कीटाणु फिर से हो सकते हैं। उपयोग करने से पहले बोतल को हवा में सूखने दें।

रखें इसका ध्यान
अगर आप चाहते हैं कि बोतल से दूध पीने से बच्चे को कोई परेशानी या हेल्थ प्रॉब्लम ना हो तो ऐसे में आप सबसे पहले अपने नवजात शिशु के लिए एक अच्छी गुणवत्ता की बोतल चुनें।
नवजात शिशु को बोतल से दूध पिलाने के बाद बचे हुए दूध को कभी भी बोतल में ऐसे ही ना छोड़ें। हर बार इस्तेमाल के बाद आप बचे हुए दूध को बोतल से निकालें और उसे तुरंत साफ करें। इसके अलावा आप दिन में एक बार बच्चे की बोतल को उपर दिए गए तरीकों की मदद से स्टेरलाइज जरूर करें।
इसके अलावा आप बोतल और उसके अन्य हिस्सों को गर्म और साबुन के पानी से भी धो सकते हैं। आप इसे साफ करने के लिए ब्रश का उपयोग करते हैं और फिर उन्हें हवा में सूखने के लिए छोड़ दें। हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आप उन्हें नियमित रूप से साफ करें।
उपरोक्त दिए गए तरीकों के अलावा, अगर आप चाहें तो बेबी की बोतल को क्लीन करने के लिए मिलने वाले स्टेरलाइजर की मदद भी ले सकते हैं। आप अपनी जरूरत व बच्चे की बोतल के साइज के अनुसार स्टेरलाइजर को खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
