Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
नवजात शिशु की आंखों में क्या काजल लगाना है सही, जानें डॉक्टर की राय
भारत की पुरानी परंपरा में बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए काजल का इस्तेमाल होता आ रहा है। कई भारतीय माता पिता अपने बच्चों की आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखाने के लिए उन्हें काजल लगाते हैं।
गांव हो या शहर, लोगों में नन्हे मुन्हों को काजल लगाने का शौक बदला नहीं है। दरअसल घर के बड़े बुजुर्ग नवजात शिशु को सुरमा या काजल लगाने की जिद करते हैं। आमतौर पर काजल शिशु के आंख की निचली पलक या फिर कान के पीछे लगाया जाता है।

क्या है काजल?
प्राचीन समय से काजल सौंदर्य प्रसाधन के तौर पर इस्तेमाल होता आ रहा है। तेल या घी के जलने से निकली काली राख को इकट्ठा करके उसे काजल के तौर पर प्रयोग किया जाता है। पुराने जमाने से ये विश्वास चला आ रहा है कि काजल से बच्चे के आंखों की रौशनी अच्छी होती है लेकिन ऐसा कोई साइंटिफिक अध्ययन नहीं है जो इस बात का समर्थन करे।

लोग अपने शिशु की आंखों में क्यों लगाते हैं काजल?
एक तरफ जहां लोग बच्चे की आंखों की अच्छी रौशनी के लिए काजल लगाते हैं, वहीं वो बच्चे की आंखों को बड़ा और चमकदार दिखाने के लिए काजल का इस्तेमाल करते हैं। इनका ये भी विश्वास होता है कि सूर्य की नकारात्मक किरणों और बुरी नजर से भी शिशु सुरक्षित रहता है।

क्या आपको अपने नवजात बच्चे की आंखों में काजल लगाना चाहिए?
इसका सीधा और आसान जवाब है- नहीं। कई परिवारों को भले ही काजल का इस्तेमाल करना बच्चे के लिए लाभकारी लगता हो लेकिन डॉक्टर इस बात से सहमत नहीं हैं। काजल में लीड मौजूद होता है जिसकी वजह से इचिंग और जलन की समस्या होती है और कई बार इससे इंफेक्शन भी हो सकता है। बाजार में मिलने वाले काजल में लीड की मात्रा काफी होती है और ये ऐसा मेटल है जिसे आपको अपने नवजात शिशु के आसपास भी नहीं रखना चाहिए।
कई पेरेंट्स बच्चे के लिए घर में तैयार काजल का इस्तेमाल करने पर जोर देते हैं लेकिन कोई भी साइंटिफिक स्टडी इसका समर्थन नहीं करती है। ये बात समझनी बहुत जरूरी है कि यदि काजल घर पर ही तैयार किया गया है तब भी उसमें कार्बन मौजूद होता है।
अगर काजल लगाते समय आपके हाथ साफ़ नहीं हैं तो इससे आपके बच्चे की आंखों में संक्रमण भी हो सकता है।

फिर भी लगाना चाहते हैं काजल
अगर आप फिर भी अपने बच्चे को काजल लगाना चाहते हैं तो आप कान के पीछे या फिर माथे पर लगा सकते हैं। ध्यान रहे की नहलाने के दौरान गीले कपड़े से हल्के हाथों से काजल को साफ़ करें।



Click it and Unblock the Notifications
