Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अकेले ही प्रीति जिंटा कर रही है जुड़वा बच्चों की देखरेख, जानें कैसे Twins का रखें ध्यान
न्यू बोर्न बेबी की देखभाल करना कोई ईजी टास्क नहीं है। आधी रात को उठकर कभी दूध पिलाना पड़ता है तो कभी डाइपर बदलनी पड़ जाती है। इस चक्कर में नींद पूरी नहीं होती है और आपका भी रुटीन बिगड़ जाता है। वहीं अगर आपको जुड़वा बच्चों की देखभाल करनी है तो मुश्किलें और जिम्मेदारियां दोनों ही दोगुनी हो जाती हैं। दो नवजात शिशुओं की देखभाल करना और भी मुश्किल है और क्या होगा अगर दोनों बच्चों को अकेले ही संभालना पड़े। ऐसी ही कुछ हालात है बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का। जो कुछ समय पहले ही सरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। वह इन दिनों बच्चों की देखभाल में व्यस्त हैं। हाल ही में प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने बर्प क्लॉथ के बारे में लिखा। आप भी समझ सकते हैं कि सेलिब्रिटी हो या आम लोग सभी लोगों को अपने बच्चों का ख्याल रखने में चैलेंजेज का सामना करना पड़ता है।
प्रीति के लिए एक साथ दो बच्चों की परवरिश करना मुश्किल हो रहा है। अगर आपके भी प्रीति जिंटा जैसे जुड़वां बच्चे हुए हैं और आप दोनों बच्चों की देखभाल कैसे करें, इस बात को लेकर परेशान हैं तो अब टेंशन छोड़ दें। इस काम में कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
प्रीति जिंटा की पोस्ट
कुछ दिनों पहले प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला था। इसमें उन्होंने अपने एक जुड़वा बच्चों के साथ फोटो पोस्ट की। प्रीति के कंधे पर बर्पिंग क्लोद भी था। प्रीति ने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, 'बर्प क्लॉथ, डायपर और बेबी... ये सब बहुत प्यारा है'। अगर आप भी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जैसे जुड़वा बच्चों को संभाल रही हैं तो कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

एक साथ शेड्यूल करें
दोनों बच्चों के लिए एक साथ भोजन और सोने का समय निर्धारित करने का प्रयास करें। जब दोनों बच्चे सोएंगे तो इससे आपको आराम भी मिलेगा। जब एक बच्चा दूध पीने के लिए उठे तो दूसरे बच्चे को उठाकर खिलाएं। कुछ ही दिनों में दोनों बच्चों का शेड्यूल सिंक हो जाएगा।

दो चीजें एक साथ मत खरीदो
कई माता-पिता यह गलती करते हैं कि वे अपने जुड़वा बच्चों के लिए दो चीजें खरीदते हैं। हालांकि, हर बच्चा अलग होता है और यह जरूरी नहीं है कि जो एक बच्चा पसंद करता है वह दूसरे को भी पसंद आए। हो सकता है कि आपका एक बच्चा झूले पर बैठना पसंद करे और दूसरे को खिलौनों से खेलना पसंद हो। ऐसे में जुड़वा बच्चों के लिए एक साथ कुछ न खरीदें। इससे पैसे की भी बचत होगी।

अपने आप को आराम दें
आप कोई भी काम तभी कर पाएंगे जब आप खुद फिट रहेंगे। दो बच्चों की देखभाल के लिए पति या घर के किसी सदस्य की मदद लें ताकि आप खुद को आराम दे सकें। जब आप अपने आप को आराम देते हैं, तो आप भी तरोताजा महसूस करेंगे और जुड़वा बच्चों को संभालने के लिए खुद को पर्याप्त एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

बच्चों को अलग न करें
बच्चों को तब तक अलग न करें जब तक कि वे रात में सोना शुरू न कर दें। कई माता-पिता को लगता है कि दोनों बच्चों को अलग-अलग कमरे में सुलाने से एक के जागने पर दूसरे की नींद में खलल नहीं पड़ेगा और आपका काम भी आसान हो जाएगा। हालांकि अगर आप दोनों को एक ही कमरे में सुलाएंगे तो दोनों को रात भर एक-दूसरे के रोने और शोर-शराबे में सोने की आदत हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
