Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ठंड में नवजात की स्किन का रखना है ख्याल तो इन टिप्स की लें मदद
ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं और इस मौसम में लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वैसे यह मौसम सबसे अधिक बच्चों खासतौर पर नवजात शिशुओं को प्रभावित करता है। इस मौसम में बच्चों को स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ स्किन प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि नवजात शिशुओं की स्किन काफी डेलीकेट होती है और इसलिए अगर ठंड के मौसम में उनकी स्किन का सही तरह से ख्याल ना रखा जाए तो इससे नवजात को एक्जिमा व सूखेपन की समस्या शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, नवजात शिशुओं को ठंड के मौसम में लाल चकत्ते, सूखापन, फटे होंठ और वयस्कों की तुलना में बहुत तेजी से होते हैं। यही कारण है कि नवजात शिशुओं की सेहत व स्किन दोनों को ही अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है और नवजात शिशु की पहली सर्दी आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप ठंड के मौसम में नवजात शिशु की स्किन का अच्छी तरह ख्याल रख सकते हैं और उसे कई तरह की स्किन समस्याओं से बचा सकते हैं-

लंबे समय तक ना नहलाएं
यह एक ऐसा आसान टिप है, जिसकी मदद से बच्चे की स्किन को अतिरिक्त रूखा होने से बचाया जा सकता है। ठंड के मौसम में आप कोशिश करें कि आप बच्चे को लंबे समय तक ना नहलाएं और ना ही नहलाने के लिए बहुत अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। यह उसकी स्किन की नेचुरल नमी को छीनने से रोकेगा। वास्तव में, आपको हर दिन अपने नवजात शिशु को स्नान करने की आवश्यकता नहीं है। सप्ताह में दो बार नहलाना उनके लिए पर्याप्त है। अन्य दिन आप बच्चे को स्पॉन्ज बाथ दे सकती हैं। इसके अलावा, किसी भी साबुन का उपयोग करने से पहले बच्चे की त्वचा पर पैच टेस्ट करना न भूलें।

ऑयल मसाज आएगी काम
नवजात शिशु के लिए ऑयल मसाज यकीनन बेहद ही फायदेमंद होती है। इससे बच्चे की स्किन की नमी तो बनी रहती है ही, साथ ही इससे उनका रक्त प्रवाह बेहतर होता है और उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप नवजात शिशु को दिन में कम से कम एक बार ऑयल मसाज जरूर करें ताकि त्वचा नमीयुक्त रहे और सूखापन और दाने का खतरा कम हो।

ह्यूमिडिफायर का करें उपयोग
यह भी एक तरीका है, जिसकी मदद से आप बच्चे की स्किन को बहुत अधिक रूखा होने से बचा सकते हैं। जब ठंड बहुत अधिक बढ़ने लगे तो ऐसे में आप ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें। जब ठंड में तापमान गिरता है तो ऐसे में बेबी के कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने से वार्म व नमीयुक्त रहता है। साथ ही इससे बेबी को किसी भी तरह के अनावश्यक स्किन इश्यू से बचाया जा सकता है।

नेचुरल मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल
ठंड के मौसम में बच्चे की स्किन की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है। अन्यथा ठंडी हवा के कारण उनकी त्वचा शुष्क हो जाती है और उन्हें एक्जिमा की समस्या हो सकती है। वैसे तो आपको मार्केट में खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए मॉइश्चराइजर अवेलेबल हैं, लेकिन फिर भी आप कोशिश करें कि आप उनके लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर जैसे दूध, मलाई और मक्खन आदि का इस्तेमाल करें। इससे उनकी स्किन की नमी तो बनी रहेगी ही, साथ ही किसी तरह का रिएक्शन होने की संभावना भी नहीं रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
