Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
वर्ल्ड कंट्रसेपशन डे पर जानिये कुछ चौंकाने वाले तथ्य
वार्षिक मल्टी नेशनल सर्वे के तहत युवाओं का सेक्स और गर्भनिरोध के प्रति क्या नज़रिया है, उसे वर्ल्ड कंट्रसेपशन डे (डब्लूसीडी) के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल 26 सितंबर को को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2007 में बायर हेल्थ केयर दा्रा पूरी दुनिया में की गई थी। भारत में इसको परिवार नियोजन संघ और फेडेरशन ऑफ ओबस्टेरिक एंड गायनाकॉलिजकल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने इस पहल का समर्थन करने की ठानी है।
पहली बार संभोग:
1. 36% महिलाओं ने पहली बार संभोग तब किया था जब वे 24-29 साल की थीं, जो कि कम से कम 3 देशों की तुलना में काफी अधिक है।

2. कुल मिलाकर, 55% पुरुष उत्तरदाताओं ने जब पहली बार संभोग किया, तो उन्होंने कंडोम का इस्तेमाल किया था।
3. गर्भनिरोधकों के उपयोग: 29% पुरुषों और महिलाओं ने कम से कम एक बार असुरक्षित सेक्स किया है।
4. महिलाओं की सबसे पसंददीदा गर्भनिरोधक: 42% महिला उत्तरदाताओं को गर्भनिराधक गोली लेना पसंद है, जबकि अन्य 28% महिलाओं को अल्ट्रा यट्रीन डिवाइस (आइयूडी) उपयोग करना पसंद है, जो कम से कम 3 देशों की तुलना में काफी अधिक है।
5. गर्भनिरोधक के लिए जिम्मेदारी: केवल 52% उत्तरदाताओं को लगता है कि वे दोनों ही गर्भनिरोधक के लिए जिम्मेदार है, जो सभी देशों के मुकाबले में सबसे कम है।
वर्ल्ड कंट्रसेपशन डे 2012 के नए डाटा के मुताबिक यह पाया गया कि 36% महिलाओं ने अपना पहला संभाग 24-29 वर्ष की उम्र में किया था। यह इस बात का खुलासा करता है कि महिला की पहले संभोग की उम्र और पहली प्रेगनेसी की उम्र भारत में बहुत कम है क्योंकि 48% महिला उत्तरदाताओं की पहली प्रेगनेंसी 24 से 27 साल में हुई थी।
सर्वे के मुताबिक 52%लोग यह समझते हैं कि वह और उनका पाटर्नर दोनो ही गर्भनिरोधक के लिये जिम्मेदार हैं, जो कि एशिया के कई देशों की तुलना में कम है। जबकि केवल 20% पुरुष समझते हैं कि दोनों में से कोई भी पार्टी जिम्मेदार नहीं है।
बायर जेडस फार्मा की मैनेजिंग डारेक्टर, एंजेल मिशैल इवेन्जिल्सटा ने लोगो को संबोधित करते हुए बोला कि "एफपीआइ और एफओजीएसआइ, बायर जेडस फार्मा के साथ मिल कर भारत में कंट्रासेपशन के बारे में जानकारी फैला रहे हैं। मैं उन तमाम लोगो से विनती करती हूं कि अपने भविष्य को अपने हाथों में लें, खास कर आज वर्ल्ड कंट्रासेपशन डे पर। उपयुक्त गर्भनिरोधक विधि के बारे में अपने पार्टनर और अपने डॉक्टर से बात कीजिये"



Click it and Unblock the Notifications
