Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पिता बनने जा रहें हैं तो इसे पढ़ें

जरुरी हैं यह बातें-
1. भावनात्मक रुप से पिता का जुड़ाव- अगर आप पिता बनने वाले हैं, तो आपका अपनी पत्तनी के साथ भावनात्मक रुप से जुड़ाव होना बहुत जरुरी है। उसका हर कदम पर साथ देना और तकलीफ में उसमी मदद करना आपकी ही जिम्मेदारी है। एक मां में गर्भावस्था के दौरान कई शारीरिक और मानसिक बदलावा आते हैं, जिसको उसके पति को समझना चाहिये। इसी के साथ पुरुष को भी चाहिये कि वह अंदर से मजबूत बने और खुद को इमोशनल सपोर्ट दे।
2. पार्टनर के शारीरिक बदलावा को समझे- जब पत्तनी गर्भवती होने वाली हो, तो हर आदमी को पता होना चाहिये कि उसकी पार्टनर में कुछ शारीरिक बदलाव होगें। कुद बदलावा जैसे ब्रेस्ट इंलार्जमेंट, मूडस्विंग और बेबी बंप आदि जैसी चीज़े उसे समझनी होगी। आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरुरत होगी क्योंकि आपकी पार्टनर उस समय मूडस्विंग और झुंझलाहट से ग्रस्त होगी। इसलिए आपको अपनी सहन शक्ति को मजबूत रख कर पत्तनी को केवल प्यार देना होगा जिससे वह उस चीज से उबर सके।
3. फादर्स गाइड- पिता बनना बहुत बड़ी बात होती है। इसमें आपको कई जरुरी जिम्मेदारियों का र्निवाह भी करना पड़ता है। कई पिता इस बात से डर कर परेशान हो जाते हैं कि पत्तनी के गर्भवती होने से उनकी जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ जाएंगी। पर अगर आपको लगता है, कि आप अपने आने वाले बच्चे से बहुत प्यार करेंगे और आने वाली हर जरुरी छोटी-मोटी जिम्मेदारियां को निभाएंगे तो आप पिता बनने लायक हैं।
4. वित्तीय स्थिरता- पिता बनने के लिए जरुरी है, कि आप इस बात को अच्छे से समझ लें कि अब आप दोनों अकेले नहीं हैं, बल्कि अब आपके घर पर एक नई जिन्दगी आने वाली है। शिशु के जन्म से लेकर उसकी शादी तक का खर्चा आप ही को उठाना होगा, इसलिए क्या आप पैसों से मजबूत हैं या नहीं, ये केवल आपको ही देखना होगा। पत्तनी अगर हॉस्पिटल में भर्ती है, तो क्या आपके पास उतना पैसा है कि आप उसका खर्चा उठा सकते हैं, इस बात को जरुर सोंच लें।
5. आदतों में बदलाव- होने वाले पिता को अपनी सोंच में अच्छा बदलाव ला कर अपनी गंदी आदतों में सुधार करना चाहिये। अगर आपकी पत्तनी गर्भवती है और आप सिगरेट पीते हैं, तो उसे तुरंत छोड़ दें। इसके अलावा अगर आप बड़े गुस्से वाले हैं, तो अपना गुस्सा अपनी पत्तनी और होने वाले बच्चे के लिए बिल्कुल ही छोड़ दें। एक गर्भवती औरत गुस्सा बिल्कुल भी नहीं सह सकती।



Click it and Unblock the Notifications
