Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
क्या प्रेगनेंसी में योगा करना ठीक है?
प्रेगनेंसी में योगा करना फायदेमंद होता है, यह सांस लेने और शरीर को रिलैक्स बनाने में मदद करता है। प्रसव पीड़ा, जन्म और मातृत्व आदि गर्भावस्था के शारीरिक मांगों को जैसे प्रसव पीड़ा, जन्म और मातृत्व को योगा समायोजित करने में मदद करता है। प्रेगनेंसी के दौरान हर डॉक्टर योगा करने की सलाह देता है क्योंकि यह दिमाग और शरीर को शांत करता है और प्रेगनेंसी के तनाव वाले दौर को कम करता है।
यदि योगा करने में कोई दिक्कत आती है या फिर शरीर के किसी भी भाग पर जोर पड़ रहा है तो उसी समय वो आसान करना बंद कर देना चाहिये। प्रेगनेंसी के दौरान योगा करने से शरीर लेबर पेन के लिये बिल्कुल तैयार हो जाता है। यह आपको शरीरिक रूप से फिट तो रखता ही है साथ में दिमागी रूप से भी तनाव को दूर कर देता है। डिलवरी और लेबर पेन से दूर रखने के लिये योगा की सही क्रियाएं जानना बहुत जरुरी है।

गर्भावस्था के दौरान इन योगा टिप्स को रखें ध्यान में-
गर्भावस्था के पहले महीने में आपको खडे़ होने वाले आसन करने चाहिये जिससे शरीर में रक्तसंचार सही तरीके से हो और पैरों में ऐंठन ना हो। दूसरे महीने में महिलाओं को ध्यान और सांस वाली क्रियाओं पर ध्यान देना चाहिये। इस दौरान पेट पर बिल्कुल भी जोर ना दें।
बचाव के लिये टिप्स-
- ऐसे योग आसन जिसमें पीछे की ओर झुकना पडे़ उसे ना करें।
- आसन करते वक्त पेट के बल ना लेटें।
- यदि योग करते वक्त आपके शरीर में कहीं दर्द हो तो तुरंत अपने गुरु से बात करें।
- बीच बीच में छोटा ब्रेक लेती रहें।
- जहां योग कर रही हों, वहां का तापमान बिल्कुल भी गरम नहीं होना चाहिये नहीं तो आपको चक्कर आ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications