Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेरेंट बनने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
क्या आप अपने घर में नन्हे मेहमान के स्वागत की प्लानिंग कर रहे हैं। वाकई, यह किसी भी महिला के लिए खुशी की बात होती है। लेकिन क्या आपने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है? आइए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिसका ध्यान आपको पेरेंट बनने से पहले जरूर रखना चाहिए। गर्भवती महिलाओं से भूल कर भी न करें ये बातें

1. अपने वजन की जांच कराएं
अपने वजन को जरूर मापें। प्रसव से पहले और प्रसव के बाद अंडरवेट या ओवरवेट दोनों ही नुकसानदायक होता है। अगर आप अंडरवेट हैं तो इससे ओव्यलैशन (अंडोत्सर्ग) प्रभावित होगा। वहीं ओवरवेट की स्थिति में डाइबीटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्भधारण से पहले वजन जरूर माप लें।

2. अपनी दवाइयों का भी मूल्यांकन करें
अगर आप एलर्जी, सिरदर्द या फिर किसी अन्य बीमारी के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं। इनमें से कुछ दवाइयां आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आप जो दवाई या सीरप ले रहे हैं, उनके बारे में डाक्टर को जरूर बताएं। साथ ही डाक्टर से दवाइयों के बारे में सलाह जरूर लें।

3. पौष्टिक तत्वों का करें सेवन
अपने फ्रिज में फल, जूस और मल्टीविटामिन, प्रोटीन व कैल्सियम को जगह दें। ज्यादा से ज्यादा वेजटेबल और होलग्रेन खाएं। अपने आहार में सोया के उत्पाद, नट्स और बीन को शामिल करें।

4. डेंटिस्ट से परामर्श लें
स्वस्थ प्रेगनेंसी के लिए ओरल हेल्थ भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। मसूड़ों की बीमारी से बैक्टिरीअल इंफेक्शन सहित प्रीमैच्योर बर्थ का भी खतरा रहता है। एक बार गर्भधारण कर लेने के बाद आप एक्स-रे नहीं करा सकते। इसलिए कुछ समय निकाल कर डेंटिस्ट से संपर्क करें और डेंटल प्राब्लम को दूर जरूर करें।

5. रेनोवेशन
अगर आप अपने घर का रेनेवेशन करना चाहते हैं तो इसे गर्भधारण से पहले करें। गर्भावस्था के दौरान पेंट, क्लीनर और पेस्टीसाइड युक्त केमिकल से मां के साथ-साथ बच्चे पर भी बुरा असर पड़ता है।

6. डाक्टर से लें सलाह
गर्भधारण करने से करीब 3 महीने पहले चेकअप जरूर कराएं। ये सुनिश्चित करें कि आपका ब्लडप्रेशर, डाइबीटीज, थायरॉइड और हिमोग्लोबिन का स्तर नियंत्रण में है। कई बार डाक्टर फेमिली बैकग्राउंड के आधार कुछ जेनेटिक टेस्ट की सलाह देते हैं।

7. खुद को रीलैक्स रखें
ज्यादा तनाव गर्भधारण की संभावना को प्रभावित करता है। इसलिए गर्भधारण से पहले खुद को तनाव से दूर रखें। इसके लिए आप मजेदार किताबें पढ़ें, मेडिटेशन करें, दोस्तों से मिलें, फिल्म देखने जाएं, गाने सुनें, अच्छी नींद लें और हर वो चीज करें जिससे आप खुद को शांत रख सकें। कभी भी तनाव से छुटकारा पाने के लिए दवाई या शराब का सेवन न करें।

8. फालिक एसिड का ज्यादा करें सेवन
स्पाइना बीफिडा (बर्थ डिफेक्ट) से बचने के लिए विटामिन बी का ज्यादा सेवन करें। पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों में बड़ी मात्रा में फालिक एसिड पाया जाता है।

9. शराब, कैफीन और सिगरेट से रहें दूर
सिगरेट, काफी और शराब को गर्भाधारण से पहले पूरी तरह से न कह दें। शराब और धुम्रपान से होने वाले बच्चे के मस्तिष्क और हृदय में विकार आ सकता है। शोध से पता चला है कि ज्यादा कैफीन से मिसकरेज का भी खतरा रहता है।

10. अपनी आर्थिक स्थिति देख लें
जैसा कि आप जानते ही हैं कि आज के समय में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। गर्भधारण से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप होने वाले बच्चे की परवरिश के लिए आर्थिक रूप से समर्थ हैं। प्रेगनेंसी और डीलिवरी के खर्चे को जरूर जोड़ लें। अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस है तो कंपनी से पेरेंटल कवरेज के बारे में बात करें।



Click it and Unblock the Notifications
