Latest Updates
-
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स
इन संकेतों को देख कर करें प्रेगनेंसी टेस्ट
गर्भ परीक्षण कब करें? यह सवाल हर महिला को परेशान करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पिरीअड ना होने पर महिलाओं को गर्भ परीक्षण कर लेना चाहिए। अगर आपको मासिक धर्म की तारीख याद नहीं है तो आप यौन संबंध के 21 दिनों के भीतर प्रेग्नंसी टेस्ट ले सकती हैं।
जानिये गर्भनिरोधक से जुड़े 5 तथ्य और मिथक
यदि आपने 21 दिनों के भीतर टेस्ट नहीं लिया और ना ही आपको अपनी मासिक तिथि याद है तब गर्भावस्था के संकेतों पर ध्यान देना एक मात्र उपाय होगा। इसके लिए आपको बडी बारीकी से अपने शारीरिक, भावनात्मक व हार्मोनल बदलावों पर नज़र रखनी होगी। यदि 21 दिनों के अंदर आपको नीचे दिया गया कोई भी लक्षण नज़र आता है तो आप प्रेग्नंसी टेस्ट ले सकती हैं।
गर्भनिरोधक गोली लेने के बाद भी क्यूं मिस हो गया पीरियड?
इस लेख में बोल्डस्काई आपके साथ 5 संकेतों को सांझा कर रहा है। ये चिह्न गर्भावस्था से जुडे कुछ संदेहों को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। यदि प्रेग्नंसी टेस्ट का नतीजा पाज़िटिव आए तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। यहाँ नीचे गर्भ परीक्षण से जुडे संकेतों की एक सूची दी गई है:

1 माहवारी ना होना - तनाव, सुस्ती, पोषण व नींद की कमी जैसे कुछ आम कारणों से भी आपके पीरियड आगे-पीछे हो सकते हैं। अगर पीरियड की अवधि पार हो जाए और आप दूसरे माह के करीब पहुंचने वाली हो तो अपना शक दूर करने के लिए आप प्रेग्नंसी टेस्ट ले सकती हैं।

2 पेट में मरोड - पिरीअड ना होने के बावजूद पेट में मरोड पडना एक अलग कारण को सूचित करते हैं। अतः ऐसी स्थिति में आप गर्भ परीक्षण के बारे में सोच सकती हैं।
3 स्तनों में दर्द - पीडादायक स्तन भी गर्भावस्था को इंगित करते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन की मात्रा बढ जाती है। ये हार्मोन गर्भ को बढने में मदद करते हैं।

4 शारीरिक बदलाव - यदि आप उम्मीद से हैं तो आपको थकावट, भूख ना लगना या बार-बार पेशाब आना जैसे लक्षण देखने मिलेंगे। अगर ये शारीरिक बदलाव 21 दिनों के भीतर नज़र आने लगें तो आप प्रेग्नंसी टेस्ट ले सकती हैं।

5 गर्भनिरोधक गोलियों का विफल होना - गर्भावस्था से बचने के लिए कंडोम एवं गर्भनिरोधक गोलियां का सेवन किया जाता है। हालांकि ये तरीके पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं और कभी कभार विफल हो सकते हैं। इनकी असफलता, गर्भ परीक्षण की ओर इशारा करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications