Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानिये पहले बच्चे के लिए सही उम्र क्या है?
बच्चा कब चाहिए यह तय करना कोई आसान बात नहीं है। किसी भी उम्र में गर्भावस्था के अपने फायदे और नुकसान हैं। यह बात सच है कि आपकी उम्र के साथ आपके ब्रेस्ट में भी परिवर्तन आता है।
20 वर्ष की उम्र में आपके ब्रेस्ट तने हुए, लचीले होते हैं तथा इनका आकार भी अच्छा होता है। यदि आप 20 वर्ष की उम्र में गर्भवती होना चाहती हैं तो समय और जीव विज्ञान दोनों आपके साथ होता है।

जैसे ही आप 30 वर्ष की उम्र में प्रवेश करती हैं एस्ट्रोजन जैसे हार्मोंस ब्रेस्ट को मज़बूत रखने में सहायक होते हैं। अक्सर इस उम्र में मां बनने से ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
हालाँकि 40 वर्ष की उम्र में ब्रेस्ट के टिश्यु खराब होने लगते हैं और आपके ब्रेस्ट में वसा का प्रतिशत बढ़ जाता है तथा इसके साथ ही गर्भावस्था से संबंधित खतरे भी बढ़ जाते हैं।

गर्भावस्था और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे के बीच संबंध
अध्ययनों से पता चला है कि किसी महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा उसकी ओवरीज़ द्वारा उत्पन्न किये जाने वाले हार्मोंस से संबंधित होता है। गर्भावस्था और ब्रेस्टफीडिंग का सीधा प्रभाव ब्रेस्ट की कोशिकाओं पर पड़ता है ताकि उनमें कुछ अंतर आए या वे परिपक्व हो सकें और दूध बना सकें। कुछ शोधकर्ताओं का ऐसा मानना है कि ये परिवर्तित कोशिकाएं ही कैंसर की कोशिकाएं बन जाती हैं जबकि अपरिवर्तित कोशिकाओं के कैंसर की कोशिकाओं में बदलने का खतरा बहुत कम होता है। 35 की उम्र के बाद मां बनने के लिए 35 टिप्स

ऐसी महिलायें जो बहुत कम उम्र में मां बन जाती हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बहुत कम होता है। ऐसी महिलायें जिन्होंने 30 वर्ष की उम्र के बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना उन महिलाओं से अधिक होती है जिन्होंने कभी भी बच्चे को जन्म नहीं दिया है।
महिला की पहली गर्भावस्था के बाद ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है परन्तु यह धीरे धीरे कम हो जाती है तथा बाद की गर्भावस्था पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
महिलाओं द्वारा पहले बच्चे को जन्म देने की उम्र हर पांच साल में बढ़ रही है जिसके कारण महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना 7% से बढ़ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
