Latest Updates
-
Telegram Ban in India: NEET परीक्षा से पहले सरकार ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम? जानें फायदे और नुकसान -
Chef's Secret Method Chicken Biryani Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी लजीज बिरयानी -
Muharram 2026: मुहर्रम कब है? 16 या 17 जून, जानें भारत में कब दिखेगा नया चांद और क्या है इसका महत्व -
सांतवा बड़ा मंगल आज: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए तुरंत करें ये 5 महाउपाय, दूर होंगे सभी संकट और कर्ज -
International Day of Family Remittances 2026: आज के दिन क्यों मनाते है अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस -
10 Minute Instant Rava Upma Recipe: झटपट बनाएं खिला-खिला और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगे कष्ट -
Five Dal Power Mix Panchratan Dal Recipe: पांच दालों के मेल से बनाएं ढाबे जैसा स्वाद -
ग्लोइंग और यंग स्किन पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में चमकने लगेगा चेहरा -
Nirjala Ekadashi कब है? जानें इसे क्यों कहा जाता है 'भीमसेनी एकादशी' और क्या है इसका महाभारत कनेक्शन
क्या गर्भावस्था के दौरान आम खाना सुरक्षित है?
किसी भी स्त्री के जीवन में गर्भावस्था वह समय है जो अन्य बातों के अलावा विभिन्न प्रकार का खाना खाने की उत्कट इच्छा के लिए भी प्रसिद्ध है। इन 9 महीनों में महिलायें डाइटिंग या वज़न बढ़ने जैसी चिंताएं नहीं करती तथा अच्छे अच्छे खाने का मज़ा उठाती हैं।
गर्भावस्था के दौरान अच्छा खाना खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है क्योंकि मां को स्वयं को तथा होने वाले बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। मां जो कुछ भी खाती है वह सीधा उसके बच्चे को प्रभावित करता है।

गर्भवती माताओं के शरीर में भोजन द्वारा प्रवेश करने वाले पोषक तत्व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मिलते हैं। इसलिए यह बात बहुत महत्वपूर्ण है कि गर्भवती महिला क्या खा रही है। स्वस्थ गर्भावस्था तथा बच्चे के जन्म के लिए विभिन्न विटामिन्स तथा पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की आवश्यकता होती है।
गर्भवती महिला को इस बारे में भी जानना चाहिए कि किस प्रकार का भोजन उसके लिए सर्वोत्तम है। इसलिए उसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो गर्भवती महिला के लिए बहुत अच्छे हैं, वहीं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनके कारण गर्भवती महिला तथा उसके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के मन में गर्भावस्था के दौरान खाद्य पदार्थों के संबंध में सैंकड़ों शंकाएं होती हैं। आज बोल्ड स्काय आपको बताएगा कि गर्भावस्था के दौरान रसीले आमों का सेवन करना सुरक्षित है अथवा नहीं।

आम का सेवन करने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज़ आदि से भी आराम मिलता है क्योंकि इस फल में प्रचुर मात्रा में फाइबर (रेशा) होता है जो पाचन की प्रक्रिया को सुधारता है। ऐसी गर्भवती महिलायें जिन्हें गर्भावस्था के दौरान मीठा खाने की इच्छा होती है उनके लिए आम एक अच्छा विकल्प है। इससे वे अपचन और मोटापा जैसी समस्याओं से बच सकती हैं। अत: ऐसा कहा जाता है कि गर्भवती महिला को बिना किसी डर के आम का सेवन करना चाहिए।
ध्यान रखने योग्य बातें
1. वे गर्भवती महिलायें जिन्हें मधुमेह की समस्या है उन्हें आम का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि आम में बहुत अधिक मात्रा शुगर (शक्कर) होती है।
2. ध्यान रहे कि आप ऑर्गेनिक आम ही खरीदें क्योंकि रसायनों द्वारा या कृत्रिम रूप से पकाए गए आम आपके बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications