Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या करें जब भूल जाएं गर्भनिरोधक गोली लेना ?
आप चाहें कितना भी ध्यान रख लें लेकिन एक न एक दिन तो ऐसा आता ही है जब आप गर्भ निरोधक गोली लेना भूल ही जाती हैं या फिर आपकी व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको समय ही नहीं मिल पाता। लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक दिन गर्भ निरोधक गोली ना लेने से क्या होता है ?
आइए स्त्री रोग विशेषज्ञ और गायनेकोलॉजिस्ट से जानते हैं कि एक दिन गर्भ निरोधक गोली नहीं लेने से इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।

कॉम्बिनेशन पिल लेना भूलने पर क्या होता है ?
कॉम्बिनेशन पिल एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन से बनी होती है जोकि हार्मोंस में मासिक अस्थिरता को रोकती है जिससे गर्भ ठहरता नहीं है। हालांकि, इन दवाओं को इस तरह बनाया गया है कि ये सिर्फ 24 घंटों तक ही असर करती हैं।
तो अगर आप एक भी दिन कॉम्बिनेशन पिल लेना भूल जाती हैं तो आपका सामान्य स्तर से हार्मोन लेवल नीचे गिर जाता है और इस दौरान सेक्स करने पर गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। सामान्य हार्मोनल बदलावा के कारण आपको सिरदर्द, मितली या रात के समय रक्तस्राव की समस्या हो सकती है।
क्या करें जब भूल जाएं कॉम्बिनेशन पिल लेना ?
जैसे ही आपको याद आए कि आप पिल लेना भूल गईं हैं तो तुरंत ही बिना कोई देर किए पिल का सेवन करें। अगर दूसरी पिल लेने का भी समय हो गया है तो आप दोनों दिनों की पिल्स एकसाथ ले सकती हैं।
अगर आप एक दिन से ज्यादा पिल लेना नहीं भूली हें तो आपको किसी और गर्भनिरोधक तरीके को अपनाने की जरूरत नहीं है। अगर आप दो दिनों की पिल्स लेना भूल र्गं हैं तो आपको अगले दो दिन तक दो पिल्स खानी पड़ेंगीं और अगले सात दिनों तक गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
अगर आप सिर्फ प्रोजेस्ट्रॉन गर्भनिरोधक गोली लेती हैं तो क्या करें ?
प्रोजेस्ट्रॉन ओनली पिल्स सिर्फ 12 घंटे तक काम करती हैं और हर दिन 12 घंटे के अंतराल में आपको पिल दोबारा लेनी पड़ती है। अगर आप प्रोजेस्ट्रॉन ओनली पिल लेना भूल गईं हैं तो जितना जल्दी हो सके इसे लेना शुरु करें। नया पैक शुरु करने में भी देरी ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
