Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
इन गलतियों की वजह से आपकी पार्टनर को झेलनी पड़ सकती है अनचाही प्रेगनेंसी...
मानाकि सेक्स के दौरान कई बार कपल्स बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो जाते है इस वजह से वो सेफ्टी का ध्यान रख नहीं पाते है। इस वजह से हड़बड़ी में हुई एक गलती का परिणाम अनचाही प्रेगनेंसी के रुप में भुगतना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि सेक्स के दौरान सेफ्टी को नजरअंदाज करने के वजह से अनचाहे गर्भ की समस्या देखनी पड़ती है।
हालांकि अधिकतर लोग सेक्स को लेकर बहुत जागरूक रहते हैं और अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां भी बरतते हैं। लेकिन कई बार लोग ज़रूरी सावधानियां बरतते समय उनसे हुई कुछ भूल के वजह से भी प्रेगनेंसी की संभावना बढ़ जाती है। आज यहां हम आपको कुछ ऐसी स्थितियां बता रहे है जिसमें सावधानियां बरतने पर भी अनचाही प्रेगनेंसी झेलनी पड़ सकती है।

गलत लुब्रिकेंट
सेक्स के दौरान अक्सर लोग दर्द से बचने के लिए ऑयल बेस्ड इस्तेमाल कर लेते है, जो उनकी सबसे बड़ी भूल होती है। क्योंकि ये कंडोम के लेटेक्स को कमजोर कर देता है जिससे सेक्स के दौरान कंडोम के फटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अनचाहे गर्भ से बचने के लिए ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट की बजाय आप वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें।

एक्सपायर कंडोम
आपको मालूम नहीं होगा कि लेकिन कंडोम की भी एक्सपायरी डेट होती है। कई लड़के खरीदने से पहले ये चैक करना भूल जाते है। यह बहुत ही गलत तरीका है और इससे गर्भधारण होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

दवाईयां नियमित रुप से लेना
अनचाही गर्भ से बचने के लिए महिलाएं गर्भनिरोधक दवाइयां लेना शुरु करती है। ये दवाइयां लेने से पहले अपने डॉक्टर से कसंल्ट जरुर करें। अगर आप ये दवाइयां नियमित रुप से लेना भूल जाती है तो आपको अनचाही प्रेगनेंसी झेलनी पड़ सकती है।

ठीक से पहने कंडोम
कंडोम लगाने से पहले उसके एक सिरे को पूरी तरह निचोड़ दें जिससे उसमें थोड़ी भी एयर बबल न रहे। क्योंकि एयर बबल के कारण सेक्स के दौरान घर्षण से कंडोम फट सकता है। इसके अलावा कंडोम को तभी पहनें जब आपका लिंग पूरी तरह उत्तेजित हो और आगे की तरफ थोड़ी सी जगह छोड़कर कंडोम को पीछे तक आराम से पहने।

सेफ पीरियड
लड़कियों के पीरियड ख़त्म होने के तुरंत बाद ही कपल सेफ पीरियड समझकर बिना कंडोम के ही सेक्स करने का रिस्क उठा लेते है। जबकि ये गलती हर कपल पर भारी पड़ सकती है। पुरुषों का स्पर्म महिला के शरीर में 72 घंटों तक जिंदा रह सकता है। जिस कारण महिला प्रेगनेंट हो सकती है।

कंडोम के पैकेट को दांत से न फाड़े
कुछ लोग कंडोम का पैकेट फाड़ने के लिए दांतों का या नाखूनों का इस्तेमाल करते हैं जबकि यह भी बहुत ही गलत तरीका है। इससे अनजाने में आपका कंडोम फट सकता है और सेक्स करते समय आपको पता भी नहीं चलेगा।

कंडोम को जल्दी न उतारे
कई बार लड़के स्खलित होते ही तुरंत ही कंडोम को जल्दी उतारने लगते हैं जबकि ऐसा करना गलत है। इस दौरान की गयी इस जल्दबाजी से आपको अनचाहे गर्भ जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कंडोम को इसके बेस से पकड़कर आराम से उतारें।

नशे में सेक्स करने के वजह से
अधिकार कपल ज्यादा ड्रिंक करने के बाद वे सेक्स करते समय इस बात का ध्यान ही नहीं रखते कि उन्होंने कंडोम लगाया भी है या नहीं। इसलिए ऐसी गलती न करें बल्कि अपने पास हमेशा कंडोम रखें और इसका सही इस्तेमाल करें।

पुल आउट मेथड
अधिकतर कपल जो कंडोम यूज नहीं करते है वो प्रेगनेंसी से बचने के लिए पुल आउट मेथड का इस्तेमाल करते हैं जिसमें पुरुष स्खलित होते समय अपना लिंग योनि से बाहर निकाल लेता है। जिससे वीर्य योनि में नहीं जा पाता है। यह तरीका भी पूरी तरह सफल नहीं है क्योंकि सेक्स के दौरान लिंग बाहर निकालने में अगर आपने थोड़ी भी देर कर दी तो वीर्य योनि में चला जाता है। इसके अलावा कभी कभी शीघ्रपतन के कारण भी पुरुष को पता ही नहीं चलता कि कब उसका वीर्य स्खलित हो गया।

इमरजेंसी पिल के फेल होने पर
अधिकतर डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी पिल के गलत इस्तेमाल के कारण ही आजकल अधिकतर लड़कियां प्रेगनेंसी की शिकार हो जाती हैं इमरजेंसी दवाइयों के फेल होने की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं, कुछ मामलों में तो यह 100% फेल हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications