Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
गर्भवती होने पर सिर्फ पीरियड्स ही मिस नहीं होते, नजर आते हैं यह संकेत भी
हर कोई गर्भावस्था के क्लासिक संकेतों को जानता है। मसलन, आपके पीरियड्स मिस हो गए या फिर आपके स्तन थोड़े कोमल होने लगे हैं या फिर आप हर समय थकी रहती हैं या फिर आपको मार्निंग सिकनेस की समस्या होती है तो आपके गर्भवती होने की पूरी संभावना होती है। इन सभी संकेतों को गर्भावस्था के शुरूआती लक्षण माना जाता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इन पहले लक्षणों से परे भी कुछ लक्षण नजर आते हैं, जिनकी जानकारी उन्हें होती ही नहीं है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब व शुरूआती लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको पहले शायद किसी ने ना बताया हो-

वेजाइनल डिस्चार्ज
इसे अक्सर गर्भावस्था से जोड़कर नहीं देखा जाता, लेकिन वास्तव में वेजाइनल डिस्चार्ज कभी-कभी आपको गर्भवती होने का संकेत भी देता है। अधिकांश गर्भवती महिलाएं पहली तिमाही में और अपनी गर्भावस्था के दौरान चिपचिपे, सफेद या हल्के पीले रंग के वेजाइनल डिस्चार्ज करती हैं। वास्तव में हार्मोन्स का बढ़ना और योनि के रक्त प्रवाह में वृद्धि के कारण यह डिस्चार्ज होता है। यह गर्भावस्था के दौरान बढ़ता है ताकि आपके गर्भाशय ग्रीवा और योनि की दीवारों को नरम करने के लिए संक्रमण को रोका जा सके। वहीं अगर वेजाइनल डिस्चार्ज आपको स्मेल, इचिंग, ग्रीन-येलो व बहुत अधिक थिक या पतला नजर आता है तो यह इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

शरीर का तापमान बढ़ना
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन शरीर के तापमान का बढ़ना भी आपके गर्भवती होने की तरफ इशारा करता है। जब आप पहली बार ओव्यूलेशन के बाद सुबह उठते हैंए तो आपके शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है। लेकिन अगर यह तापमान, जिसे बेसल बॉडी टेम्परेचर के रूप में जाना जाता है, दो सप्ताह से अधिक समय तक रहता हैए तो आप गर्भवती हो सकती हैं।

हो सकता है पीरियड्स का अहसास
आमतौर पर यह माना जाता है कि जब एक महिला गर्भवती होती है तो सबसे पहले उसके पीरियड्स मिस होते हैं। यह सच होकर भी आंशिक रूप से सच है। लगभग 25 से 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण होने के बाद हल्का रक्तस्राव होता है या उनकी गर्भावस्था की शुरुआत में ही धब्बा लग जाता है। इससे महिला को लगता है कि उसके पीरियड्स शुरू हो गए है। यह हल्का रक्तस्राव तब हो सकता है जब निषेचित अंडा गर्भाशय के अस्तर से जुड़ जाता है। गर्भाधान के दो सप्ताह बाद यह आप हल्का धब्बा देख सकती हैं।

बार-बार बीमार होना
गर्भावस्था आपकी प्रतिरक्षा को कम करती है। इसका मतलब है कि आपको खांसी, जुकाम और फ्लू होने की अधिक संभावना है। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में सर्दी या फ्लू जैसे लक्षणों का अनुभव करना असामान्य नहीं है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि बार-बार बीमार होने का अर्थ आपका गर्भवती होना ही हो। लेकिन इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

मूड स्विंग्स होना
जब आप गर्भवती हो जाती हैं तो आपके हार्मोन अचानक बदल जाते हैं। ऐसे में आपके लिए अपने इमोशन्स को हैंडल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हो सकता है कि आप असामान्य रूप से रोएंगी और भावुक महसूस करेंगी। इसके अलावा आपको मूड स्विंग्स हो सकते हैं। प्रारंभिक गर्भावस्था के दौरान यह बहुत आम है।



Click it and Unblock the Notifications











