Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बिजली की तार और बोर्ड बच्चों के लिए है खतरे की घंटी, दूर रखने के लिए सिखाएं ये बातें
बढ़ते बच्चों की लाइफ में कुछ भी नया सीखने का सबसे अच्छा तरीका उनकी जिज्ञासा होती है। हर नई अनोखी चीज को देखने के बाद बच्चे उसे छुए बिना रह नहीं पाते हैं। लेकिन जब बात बिजली की आती है तो यह बच्चों के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। ऐसे में बच्चों को बिजली के बारे में बताकर उन्हें इससे जुड़े खतरों से दूर रख सकते हैं।

बच्चों के लिए बिजली के खतरे
ऐसा हो सकता है कि आप में से कुछ लोगों ने अपनी लाइफ में अपने सामने बच्चों को लेकर बिजली के खतरे को अनुभव किया हो। कई बार आपको खुद भी करंट के झटके महसूस किए होंगे। सोचिए जो बिजली के झटके आपको हिलाकर रख सकते हैं, वो बच्चों पर कितना बुरा असर डाल सकते हैं। बिजली लगने के कारण गंभीर चोटें, झटके और यहां तक कि मौत होने का खतरा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है और शरीर की मांसपेशियों का कड़ा होना और सांस लेने में मुश्किल होने लगती है। ऐसे में बच्चों को बिजली के झटके से बचाने के लिए जरूर है कि आप ये सावधानियां बरतें।

बच्चों के लिए बिजली सेफ्टी टिप्स
1. बच्चों को सिखाएं कि गीले हाथों से या पानी में खड़े होकर बिजली की तारों या बोर्ड को न छुएं।
2. बच्चों को पानी के पास बिजली के उपकरणों का उपयोग न करने का महत्व समझाएं।
3. बिजली के गैजेक्ट्स को छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखें और सुनिश्चित करें कि वे बिजली के तारों तक न पहुंच पाएं।
4. बच्चों को बिजली के आउटलेट या अन्य खुले स्थानों में कभी भी उंगली या कोई अन्य धातु की चीजे लगाना न सिखाएं। उन्हें बताएं कि ऐसी जगहों से दूरी बनाकर रखना ही सही है।

5. अगर बच्चा ज्यादा छोटा है तो आप उन्हें बिजली के बोर्ड से दूर रखने या उनकी सुरक्षा के लिए बिजली बोर्ड पर चाइल्ड-प्रूफ सुरक्षा कवर लगाएं।
6. बच्चों को सिखाएं कि बिजली के तारों, बिजली के सबस्टेशनों या ट्रांसफॉर्मर के पास कभी न जाएं या फिर वहां कभी न खेलें।
7. हेयर ड्रायर या कर्लिंग आयरन जैसे बिजली के उपकरणों का उपयोग करते समय हमेशा बच्चों पर अपनी नजर बनाएं रखें और कोशिश करें कि ऐसे उपकरण उनकी पहुंच से दूर ही रखें।
8. बच्चों को सिखाएं कि अगर वो किसी व्यक्ति को करंट लगते हुए देखे तो उनके पास न जाकर मदद के लिए किसी बड़े को चिल्लाकर बुलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
