Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे बनें उत्तम दर्जे की मां?
मातृत्व निभाने के साथ अच्छी तरह से रहना भी एक चुनौती हो सकता है। अक्सर मदर्स के पास समय और पैसे की कमी होती है कि वह बाहर जाकर अपने रखरखाव पर खर्च कर सकें और अच्छी दिख सकें। खासकर घरों में रहने वाली मदर्स के लिए घर में हमेशा अच्छा दिखना मुश्किल होता है क्यूंकि वह अमूमन बाहर नहीं जा पाती। यहां एक मां बनने के बाद क्लासी (उत्तम दर्जे) दिखने के लिए कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं:
ऐसे बनिये क्लासी मॉम
1. हमेशा साफ-सुथरी रहें: एक नई मां के लिए दिन में स्नान करने का समय निकालना काफी मुश्किल होता है क्यूंकि उन्हे कई काम एक लिमिटेड समय पर ही करने होते हैं जब उनका बच्चा सो रहा हो या कोई और उसकी देखभाल कर रहा हो, लेकिन नहाने के काम को हमेशा प्राथमिकता दें।

2. साधारण लेकिन सुरूचिपूर्ण हेयरस्टाइल चुनें: अगर आपको छोटे बाल पसंद हो तो बॉब कट को ट्राई करें। अगर आपको लम्बे बाल पसंद हो तो लांग लेयर कट करवाएं। अगर आपके बाल लम्बे हैं तो उन्हे साइड पार्ट करके एक नीचे की तरफ पोनी टेल बना लें। अगर आपने काफी समय से अपनी आईब्रो की थ्रेडिंग नहीं करवाई है तो उन्हे घर पर आईब्रो चिमटी से सेट कर लें, जो आपको उनकी थ्रेडिंग करवाने की पार्लर तक की दौड़ से बचवाएगा।
3. साधारण मेकअप रखें लेकिन इसे करना न भूलें: अपनी त्वचा को प्रतिदिन माश्चराइज रखें। ध्यान दें कि आपके माश्चराइजर में सन स्क्रीन है या नहीं और अगर न हो तो उसे अलग से लगाएं। जब आपके पास कम समय हो तो अपनी पलकों को कर्ल कर लें और उन पर थोड़ा सा मस्कारा लगा लें। हमेशा नेचुरल कलर्स जैसे पिंक या ब्राउन का ही इस्तेमाल करें।
4. रोज पहनने के लिए साधारण जवैलरी चुनें: बच्चें, ईयरिंग और गले की चैन को खींचना बहुत पसंद करते है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप उन्हे सबकुछ दे दें। इसलिए हल्की ज्वैलरी पहनें ताकि आपके कान या बच्चें के शरीर को नुकसान न पहुंचें।
5. अपने हाथों-पैरों का नियमित रूप से मैनीक्योर व पैडीक्योर करें: हाथों-पैरों को अच्छा दिखाने के लिए आपको हर दूसरे हफ्ते पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही रह कर पैडीक्योर और मैनीक्योर ब्रश से इन्हें क्योर कर सकती है।
6. दांतों को हमेशा साफ रखें: अपने दंत चिकित्सक से नियमित रूप से मिलती रहें और घर पर भी दांतों को साफ-सुथरा रखने का प्रयास करें।



Click it and Unblock the Notifications
