Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अच्छी मां बनने के 10 गुण
बच्चे का पहला विघालय उसका घर होता है और उसके जीवन की पहली टीचर उसकी मां। मां बनना तो आसान है पर एक अच्छी मां बनना बहुत मुश्किल। एक मां को पिता से ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एक अच्छी मां होने के साथ साथ आप उनके लिये एक रोल मॉडल भी हैं। एक अच्छी मां कैसे बना जाए, यह सवाल हर मां के जहन में आता है। लेनिक आपको समझना होगा कि यह बात केवल अच्छी बनने की नहीं है बल्कि प्यार और दुलार तथा बच्चे को समझने की भी है।
मां जो एक अहसास अपने बच्च्चे को दे सकती है, वह है प्यार का एहसास। अपनी मां बनने की यात्रा को शुरु कीजिये और हमेशा ध्यान रखिये कि आप इस मामले में दिखावटी नहीं कर सकती, क्योंकि बच्चे प्यार की परिभाषा को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि एक अच्छी मां कैसे बना जा सकता है।

अपने दुलार को जताइये
अपने बच्चे को गले लगाना, उन्हें चूंमना और उन्हें देख कर मुस्कुराने से उन्हें लगेगा कि आप उनसे बेहद प्यार करते हैं।

उनसे बाते कीजिये
बात चीत से आप अपने और अपने बच्चे की बीच की दूरी को मिटा सकती हैं। अपने बच्चे की बातों को ध्यान से सुने और उनका प्यार से जवाब दें।

उनके साथ समय बिताइये
बच्चों को आपके दिये हुए उपहार की बजाए आपकी उपस्थ्ति ज्यादा पसंद होती है। अपने बच्चे को समय दीजिये और उनकी जरुरतों को पूरा कीजिये।

उनको सपोर्ट करें
उन्हें जब भी आपकी जरुरत हो उन्हें हमेशा समोर्ट करें। वह जो भी अच्छा या बुरा करें, हमेशा उसमें उनका साथ दें। उन्हें आगे बढने के लिये प्रोत्साहित करें।

उनकी रोल मॉडल बनें
बच्चे की जिंदगी में मां ही सबसे अहम इंसान होती है। तो यह आपके लिये एक गोल्डन चांस है कि आप अपने बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकती हैं।

धैर्य रखें
मां होने के नाते यह थोड़ा सा चुनौती भरा हो सकता है। लेकिन आप खुद को शांत रखे और धैर्य बनाए रखने की कोशिश करें। यह दृष्टिकोण, अन्य समस्याओं के मामले में भी आजमाएं।

जिम्मेदारी निभाएं
मां बनने के जितनी भी जिम्मेदारी आती है, उसे ठीक से निभाएं।

उनकी गलती उन्हीं को समझने दीजिये
जब भी आप कुछ गलत देखें, तो तुरंत उन्हें मारने या डांटने की बाजए, उन्हें पहले समझाएं कि वे क्यूं गलत हैं।

खुद को अपडेट रखें
अपने बच्चे से ये पूछने की बजाए कि वह दिनभर लैपटॉप क्यों लिये रहता है तो, उसकी बजाए आप खुद को अपडेट टेक्नॉलिजी से अपडेट रखें। आपने अपने बचपन में जैसी जिंदगी जी थी उसी तरह की कल्पना अपने बच्चों के लिये न करें।

अपने बच्चे की इज्जत करें
अपने बच्चे के विचारों और घर के मामलों में दिये गए निर्णय की इज्जत करें। साथ उनकी प्राइवेसी की भी जगह दें।



Click it and Unblock the Notifications
