Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बच्चों के लिए हानिकारक स्मृतिवर्धक दवाइयां
(आईएएनएस)| अगर आप अपने बच्चे की स्मृति बढ़ाने के लिए उसे दवाइयां देते हैं तो सचेत हो जाइए और उसे तुरंत बंद कर दीजिए। एक शोध के मुताबिक, ऐसी दवाइयां बड़े होने पर दिमाग के लिये खतरा पैदा कर सकती हैं। बच्चों के अच्छे शैक्षिक रिकॉर्ड और तेज दिमाग के लिए ये स्मृतिवर्धक दवाइयां आजकल बाजार में बहुत चल रही हैं।
युनिवर्सिटी ऑफ डिलावेर के किंबरली अर्बन और अमेरिका के युनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के वेन-जून गाओ ने बताया, "लेकिन जो लोग इन दवाओं का दुरुपयोग करते हैं, उनकी दिमागी प्रक्रिया पर इसका दीर्घकालिक दुष्प्रभाव पड़ता है।"

शोध में पाया गया है कि मानसिक प्रदर्शन बढ़ाने के लिए छोटी अवधि के लिए भी दवाओं के प्रयोग की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इससे दिमाग की प्लास्टिसिटी, व्यवहार और क्रिया के लचीलेपन में दीर्घकालिक कमी आ सकती है।
बच्चों के लिए आजकल मिथाइलफेनिडेट दवा बहुत लोकप्रिय है। चूहों पर किए गए प्रयोग में देखा गया कि शुरुआती उम्र में मिथाइलफेनिडेट की कम खुराक भी तंत्रिका गतिविधि, स्मृति तथा कार्य एवं व्यवहार के बीच तुरंत स्विच करने की योग्यता को कम करती है। अपने बच्चे की एकाग्रता और याददाश्त कैसे बढ़ाएं?
एक अन्य स्मार्ट दवा मोदाफिनिल भी प्रचलित है, जो प्रोविगिल नाम से बिकती है। ऐसा माना गया था कि दिमाग के तंत्रिका तंत्र सूत्रयुग्मन के बीच डोपामाइन का स्तर बढ़ाकर स्मृति के साथ-साथ एक समय में कई काम करने और अन्य मानसिक कार्यो की क्षमता बढ़ती है।
लेकिन नया शोध दर्शाता है कि मिथाइलफेनिडेट की तरह मोदाफिनिल के सेवन से भी विकसित हो रहे दिमाग पर दीर्घकालिक अवांछित प्रभाव हो सकते हैं। 'फ्रंटियर्स इन सिस्टम न्यूरोसाइंस' के प्रकाशित अध्ययन में लेखकों ने लिखा है, "ऐसी दवाओं के और दीर्घकालिक दुष्प्रभावों, खास तौर से बच्चों पर इनके प्रभावों को जानने के लिए अधिक शोध की आवश्यकता है।"



Click it and Unblock the Notifications
