Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
बच्चा बिस्तर पर पेशाब ना करे इसके लिये खास टिप्स
बच्चा अगर बिस्तर पर रात में पेशाब कर देता है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह तो बचपने का एक हिस्सा होता है। लेनिक अगर बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए और फिर भी बिस्तर पर पेशाब करे तो यह थोड़ी सोंचने वाली बात है। रात में जब बच्चा सोने के लिये जाए तब उसे पानी बिल्कुल भी ना पिलाएं। इससे वह रात को शांति से सोएगा और बिस्तर भी गीला नहीं करेगा। आप अपने बच्चे को डांट कर नहीं समझा सकते कि वह बिस्तर पर पेशाब करना बंद कर दे। इससे बच्चों को बुरा भी लग सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने बच्चे को बिस्तर पर पेशाब करने से रोक सकते हैं। कैसे छुड़ाएं बच्चे की दांत काटने की आदत?

1. पानी की खुराख पर दें ध्यान- बच्चे को सुलाने से पहले उसे पानी ना पिलाएं, इससे वह पूरी रात बिना उठे सोएगा और सीधे दिन में ही उठेगा।
2. अलार्म लगाएं- अगर बच्चे को बेड पर पेशाब करने से रोकना चाहते हैं तो, उसके लिये रात में एक अलार्म सेट कर दें। इससे जब अलार्म बजेगा तब वह भी उठ कर पेशाब कर लेगा। अगर आपने इस चीज को आदत बना दी तो वह बेड पर पेशाब करना भूल जाएगा।
3, मेडिकल चेकअप - अगर आप बहुत समय से अपने बच्चे की बिस्तर में पेशाब करने की आदत को छुड़ाने में नाकामियाब रही हैं, तो समय आ गया है कि आप उसका एक मेडिकल चेकअप करवाएं। इससे बच्चों में मधुमेह या मूत्र पथ में संकमण होने का पहले ही पता चल जाता है।
4. शाबाशी दें- जिस दिन बच्चे ने बिस्तर पर पेशाब न की हो, तब उसे जरुर शाबाशी दें। इससे वे दूसरी रात को भी कोशिश करेगें कि उन्हें बिस्तर पर पेशाब ना हो। शाबाशी के तौर पर आप उन्हें छोटे मोटे खिलौने आदि दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
