Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपने बेटे को किस तरह सिखाएं महिलाओं की इज्जत करना
वर्तमान समय में महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यव्हार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में गौरतलब बात यह है कि हमसे कहां चूक हो रही है जो लड़कों या पुरूषों में मन, ह्दय में प्रेम की भावना की बजाय हवस की भावना विकसित हो रही है, उनके मन में महिलाओं के प्रति समर्पण की बजाय नफरत हो रही है। शायद हम पुरूषों को उनके बचपन से ही महिलाओं को इज्जत देने की सही शिक्षा नहीं दे रहे हैं।
क्यूं न करें बच्चे की हद से ज्यादा तारीफ
हर महिला को उनसे पुत्र को अवश्य शिक्षा देनी चाहिए कि वह महिलाओं या लड़कियों का सम्मान करें। जब आपके पुत्र बड़े होते हैं तो उनके शरीर में परिवर्तन होने की वजह से उन्हे अपने से विपरीत शरीर के प्रति आकर्षण होता है और वे उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने का प्रयास करते हैं। ऐसे में अगर उन्हे गलत जानकारी मिलती है तो वे ताउम्र उसे ही सच मानेंगे और उनका महिलाओं के प्रति नजरिया अच्छा नहीं रह जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप उन्हे सही शिक्षा दें। लड़कों को बचपन में किस प्रकार सिखाएं कि वह महिलाओं की इज्जत करें:
ऐसे पहचाने अगर आपका बच्चा आपसे झूंठ बोले तो

1. योगदान बताएं: हर लड़के को पता होना चाहिए कि लड़कियों का जीवन में क्या रोल होता है। संसार में उनकी क्या भूमिका होती है। परिवार में पुत्री के होने से क्या फायदे होते हैं। पुत्र और पुत्री के बीच किस प्रकार मधुर संबंध रखे जाते हैं।
2. महिलाओं पर शारीरिक बल न दिखाएं: नि:संदेह प्रकृति ने पुरूष को ताकतवर बनाया है लेकिन उसे ताकत इसलिए नहीं दी है कि वह महिलाओं पर आजमाएं, बल्कि इसलिए दी है कि महिलाओं का संरक्षण कर पाएं।
3. नरमी से बात करें: महिलाओं के प्रति किसके दिल में कितना प्रेम है यह उसके बात करने के तरीके से पता चल जाता है। अपने घर के लड़कों को बताएं कि वह स्त्रियों से किस प्रकार नरमी बरतते हुए बात करें।
4. शादी में प्रतिबद्धता: कई बार लड़के शादी सिर्फ मस्ती या मजे के लिए कर लेते हैं लेकिन वो प्रतिबद्ध नहीं होते हैं। ऐसे में लड़कों को समझाएं कि शादी एक बंधन है, इसलिए प्रतिबद्ध रहना जरूरी है, यूं ही छोड़ देने का कोई मतलब नहीं होता है।
5. महिलाओं को प्रोत्साहन दें: लड़कों को बताना चाहिए कि वह महिलाओं को सदैव प्रोत्साहित करें। इससे पूरे समाज का हित होगा, लोगों में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा, उन्हे भी नई पहचान मिलेगी।
6. साथ दें: महिलाएं सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं होती हैं। उनका साथ दें, जिस तरह वो आपका देती हैं। उन्हे उतना ही प्रेम दें, जितना वो आपको देती हैं। उतना ही समर्थन व सहयोग दें, जितना वो आपको देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
