Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Ideal Indian Diet : ग्रोथ के लिए क्या खिलाना चाहिए 3 साल के बच्चें को?
बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ उनके खाने पीने का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है ताकि उन्हें ज़रूरी न्यूट्रिशन मिले और उनके विकास में किसी भी तरह की कोई बाधा न आए। ख़ास तौर पर जब आपका बच्चा तीन साल का हो जाए तब उसके खाने पीने का ध्यान रखना और भी आवश्यक हो जाता है क्योंकि इस उम्र में वे कई सारी शारीरिक और मानसिक गतिविधयों में लिप्त रहते हैं।
भारत में 3 साल की उम्र तक बच्चे स्कूल जाने लगते हैं ऐसे में उन पर शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से दबाव पड़ने लगता है। साथ ही इस उम्र में बच्चे नयी नयी चीज़ें भी सीखने लगते हैं इसलिए उन्हें सम्पूर्ण और ठोस आहार मिलना ही चाहिए। तीन साल की उम्र में बच्चे को संतुलित मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स और फैट्स की ज़रुरत होती है।

हालांकि बच्चों को सही आहार देना इतना आसान नहीं होता क्योंकि खाने पीने के मामले में बच्चे थोड़े ज़िद्दी होते हैं। ज़रूरी नहीं कि उन्हें हर तरह का खाना पसंद आए लेकिन आपको किसी भी तरीके से उन्हें पौष्टिक आहार देना ही चाहिए। आज हम आपको तीन साल की उम्र तक के बच्चों का परफेक्ट डाइट प्लान बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने बच्चे को सही, संतुलित और पौष्टिक आहार दे पाएंगे। तो आइए जानते हैं कैसे।
सुबह
बच्चे के दिन की शुरुआत आप दूध से करें। सुबह उठते ही उसे एक ग्लास दूध के साथ दो बादाम भी खाने को दें। इससे आपके बच्चे के दिमाग का भी विकास होगा। ध्यान रहे बादाम को एक रात पहले पानी में भिगोकर रख लें और अगले दिन सुबह उसे छीलकर अपने बच्चे को खिलाएं।
सुबह का नाश्ता
सुबह का नाश्ता दिन भर में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए इसका हेल्दी होना ज़रूरी है। वीट टमाटर सैंडविच, बटर वीट टोस्ट या फिर स्टफ्ड पराठे बच्चों के लिए बेहतर विकल्प हैं। इससे उन्हें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन प्राप्त होगा।
ब्रंच
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच के समय को ब्रंच कहते हैं। इस समय आपका बच्चा आपसे हल्के फुल्के नाश्ते की डिमांड कर सकता है। फ्रूट सलाद यानी तरह तरह के फलों को काटकर एक साथ आप अपने बच्चे को दे सकते हैं। इसके अलावा टमाटर का सूप भी इस समय उनके लिए एकदम सही रहेगा।
दोपहर का खाना
बच्चों के लिए दोपहर का खाना एकदम संतुलित होना चाहिए। एक छोटी कटोरी चावल, एक रोटी, आधी कटोरी दाल, छोटी कटोरी में सब्ज़ी जिसमें पनीर भी हो आपके बच्चे के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।
स्नैक्स
शाम को बच्चे को अगर आप कुछ हल्का नाश्ता देना चाहते हैं तो चॉकलेट मिल्कशेक उन्हें बहुत पसंद आएगा। साथ में आप उन्हें दो कूकीज या नाचोस भी दे सकते हैं।
रात का खाना
रात का खाना बच्चों को हमेशा हल्का देना चाहिए ताकि वे आसानी से उसे पचा लें। छोटी कटोरी सब्ज़ी, दो पराठे, आधी कटोरी दाल और थोड़ी सी दही डिनर में आपके बच्चे के लिए एकदम पर्याप्त है।
ऐसे बढ़ाएं बच्चों के आहार में पोषक तत्व
एक से तीन साल तक के उम्र के बच्चे बहुत ही तेज़ी से बढ़ते है इसलिए उनके आहार में इतना पोषक तत्व होने चाहिए जितनी की उन्हें आवश्यकता हो। ऐसे में आप बच्चे के आहार में पोषक तत्व बढ़ाने के लिए कुछ युक्तियां कर सकती हैं।
1. पिसे हुए काजू और बादाम का पाउडर बच्चों के लिए हलवा या पुडिंग बनाते वक़्त मिला दें।
2. बच्चों को खाने में दही, चीज़ या पनीर ज़रूर दें।
3. रोटी या डबल रोटी में मक्खन लगाकर दें या फिर इनके साथ आप ऑमलेट भी दे सकते हैं।
4. बच्चे के भोजन में शुद्ध देसी घी का प्रयोग करें, जैसे दाल में या रोटी में लगाकर उसे खिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications