Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
नशा निरोधक दिवस 2018: इन संकेतों से जानें, कहीं आपका बच्चा ड्रग्स एडिक्ट तो नहीं हो गया है?
नशा और ड्रग्स बुरी लत है ये तो सब जानते हैं लेकिन बावजूद इसके लोग इसकी गिरफ्त में आने से रोक नहीं पाते है। सिगरेट पीना और ड्रिंक करना तो ट्रेंड बन गया। युवा तो युवा, छोटी सी उम्र में टीनएजर्स भी ड्रग्स के आदी होते जा रहे हैं। छोटी सी उम्र में ही नशे की गिरफ्त में आने वाले टीनएजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है।
पब कल्चर से अट्रेक्ट होकर और गलत संगतियों में पढ़कर टीनएजर्स स्टाइलिश दिखने के चक्कर में इस जहरीली आदत के आदी होते जा रहे है। बिजी शेड्यूल और काम के वजह से कई बार पैरेंट्स बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन जब तक पैरेंट्स को इस बात की भनक लगती है तब समस्या गम्भीर हो जाती है।

इस बदलते परिवेश में पैरेंट्स को बच्चों पर निगरानी रखना बहुत जरुरी है। खैर, हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको ये पता चल सकता है कि आपका बच्चा स्मोकिंग या ड्रग्स ले रहा है या नहीं।
चूइंग गम या टॉफ़ी
क्या आपका बच्चा बहुत ज्यादा टॉफ़ी या चूइंग गम आदि खाता है? इसका मतलब ये हो सकता है कि वो इन चीजों के ज़रिये स्मोकिंग की स्मेल को छिपाने की कोशिश कर रहा है। अगर बाहर से आने के बाद उसके मुंह से टॉफ़ी आदि की सुगंध आती है, तो आप होशियार हो जाएं।
माचिस और लाइटर
अगर उसकी जेब से कभी माचिस और लाइटर मिलते हैं, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। जाहिर है ये चीजें केवल स्मोकिंग करने वाले के पास ही मिल सकती हैं।
अचानक पैसों की डिमांड बढ़ जाना
अचानक हर दो से तीन में बच्चें आपसे पैसों की ज्यादा डिमांड करने लगे तो आपको वहीं सचेत हो जाना चाहिए। आपको उनसे पैसों लेने का कारण पूछना चाहिए।
रोलिंग पेपर
अगर आपके बच्चे के बैग या ड्रावर में कोई रोल किया हुआ पेपर मिलता है, तो आपको तुरंत सचेत हो जाना चाहिए।
आई ड्रॉप
नशा करने वाले लोग लाल आंखों को छुपाने के लिए आई ड्रॉप्स का बहुत इस्तेमाल करते हैं। अगर उसके दराज या बैग में बेवजह इस तरह की कोई ड्रॉप पायी जाती है, तो आपको पूछताछ शुरू कर देनी चाहिए।
जल्दी जल्दी मूड बदलना
अगर आपके बच्चों को मूड स्विंग की समस्या हो रही है तो समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है। वो पिछले कुछ समय से अजीब व्यवहार कर रहा हो, तो बात सोचनीय हो जाती है। अगर कुछ देर पहले आपका बच्चा अग्रेसिव मूड में था और थोड़ी देर बाद वो खिलखिलाकर हंस रहा हो तो आपको उसके बिहेवियर पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि मूड स्विंग की वजह की वजह ड्रग्स भी हो सकती है।
अधिक वजन कम होना
आमतौर पर ड्रग का नशा करने वालों का वजन तेजी से गिरने लगता है। खासकर अगर वे क्रिस्टल मेथ या हेरोइन की तरह कुछ ले रहे हैं।
अकेले रहने की आदत
अगर उसके कमरे में आपके जाने से उसे नाराजगी होती है, तो ये एक संकेत हो सकता है। बेशक अधिकतर बच्चे अकेला रहना पसंद करते हैं। लेकिन अगर वो आपकी उपस्थिति से ज्यादा नाराज दिख रहा है, तो इसका मतलब कुछ गड़बड़ है।
ज्यादा भूख लगना
नशे में धुत्त व्यक्ति ज्यादा खाने लगता है। अगर आपका बच्चा पांच रोटी खाता है और अचानक नौ रोटी खाने लगे तो, सचेत हो जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
