Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या आपका बच्चा भी खाता है मिट्टी, इन घरेलू उपायों से छुड़ाएं आदत
छोटे बच्चों में मिट्टी खाने की आदत आम है। इस बात की भी संभावना है कि आपने खुद अपने बचपन में चॉक या मिट्टी खाई हो। इस आदत की वजह से तकरीबन सभी बच्चों को अपने माता पिता से डांट पड़ती है। अगर आपका बच्चा भी मिट्टी खाना सीख गया है तो उसे डांटे नहीं बल्कि प्यार से समझाएं और इन घरेलू तरीकों को अपनाकर उसकी इस आदत को छुड़ाएं।

बच्चों के मिट्टी खाने की आदत से मां बाप इसलिए परेशान रहते हैं क्योंकि ये उनकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। बच्चों का पेट खराब होने से लेकर पेट में कीड़े की समस्या भी पैदा हो सकती है। मगर अब आप बिना डांट फटकार के भी अपने बच्चों की मिट्टी खाने की आदत को छुड़ा सकते हैं।

केले के साथ शहद
आप अपने बच्चे के मिट्टी खाने की आदत को छुड़वाना चाहते हैं तो रोजाना एक केला शहद के साथ मिलाकर उसे खिलाएं। आप पका हुआ केला लें और उसे मैश करते समय शहद मिला दें। अब थोड़ी थोड़ी देर में बच्चे को ये खिलाएं। इससे बच्चे का पेट भरा रहेगा और मिट्टी खाने की तरफ उसका ध्यान ही नहीं जायेगा।

लौंग
आप थोड़े से लौंग लेकर उन्हें पीस लें। अब पीसी हुई लौंग को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। अब बच्चे को दिन में एक एक चम्मच करके ये गुनगुना लौंग का पानी पिलाएं। आपका बच्चा जल्दी ही मिट्टी खाने की आदत छोड़ देगा।

अजवाइन पाउडर
अजवाइन बड़ों से लेकर बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप बच्चों की मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने के लिए गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच अजवाइन का पाउडर बच्चे को खिलाएं। अगर बच्चा अजवाइन के पाउडर का सेवन नहीं कर पा रहा है तो उसे आप अजवाइन का पानी भी दे सकती हैं। ये उपाय आप दो से तीन सप्ताह के लिए करें, सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।

आम की गुठली
अगर आप बच्चे के पेट में मौजूद कीड़े मारने के साथ साथ उसके मिट्टी खाने की आदत को भी छुड़ाना चाहती हैं तो इस काम में आम की गुठली आपकी मदद कर सकती है। आप आम की गुठली में से निकलने वाली गिरी को पीस लें और इसे पानी में मिलाकर बच्चे को दिन में तीन बार दें।

लोहा धात्री और घी
आप लोहा धात्री 500 मिलीग्राम से 1 ग्राम की मात्रा में लें और फिर उसमें समान मात्रा में घी और शहद के साथ मिश्री का चूर्ण मिला दें। इसे बच्चे को चटाएं, बहुत लाभ मिलेगा।

डॉक्टर से करें संपर्क
इन घरेलू उपायों के अतिरिक्त आपको किसी अच्छे डॉक्टर से अपने बच्चे की जांच करवानी चाहिए। कई बार मिट्टी खाने की आदत ये संकेत देती है कि बच्चे के शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। इसका पता लगाने और उसका सही इलाज ढूंढने में डॉक्टर आपकी मदद करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
