Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
घर का काम करने वाले बच्चे होते हैं ज्यादा सफल, बनते हैं टीम लीडर
अगर आपके बच्चे भी आपके एक बार कहने पर ही घर के काम कर देते हैं तो समझ लें कि आप बहुत खुशनसीब हैं। वहीं दूसरी ओर, अगर आपके बच्चों को घर के काम करना बोरिंग लगता है तो ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उन्हें घर के काम करना सिखाएं।
हाउ टू रेज़ एन एडल्ट के लेखक जूली लिथकोट ने टेड टॉक शो पर एक रिसर्च का डाटा साझा करते हुए कहा कि अगर बच्चों को घर के काम करना सिखाया जाए तो उन्हें ये सब जीवन का जरूरी हिस्सा लगने लग जाता है।

जब मां-बाप बच्चे का काम करने लगें तो बच्चे को लगने लगता है कि दूसरों से काम करवाने में कोई हर्ज नहीं है और वो अपने काम के लिए भी दूसरों पर निर्भर हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि घर के काम करने वाले बच्चे अपने जीवन में ज्यादा सफल बनते हैं। लेखक का मानना है कि घरेलू कामों में हाथ बंटाने वाले बच्चे बड़े होकर अपनी टीम और कंपनी को आगे ले जाते हैं। उन्हें अकेले कोई काम करने से डर नहीं लगता है।
अगर आप भी माता-पिता हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें। आधुनिक जमाने में बच्चे को प्यार के साथ-साथ जिम्मेदार बनाना भी जरूरी है।

रिसर्च में ऐसे माता-पिता पर ध्यान दिया गया जो अपने बच्चों की जिंदगी में ज्यादा दखल नहीं देते थे। ऐसे बच्चे बड़े होकर तभी सफल हो पाते हैं जब उन्हें अपने माता-पिता का साथ मिले। वो अकेले कुछ कर पाने में असक्षम होते हैं। उन्हें हर कदम पर अपने पेरेंट्स का सपोर्ट चाहिए होता है।
अपने बच्चों को खुद अपने जीवन की चुनौतियों और जिम्मेदारियों को उठाना सिखाएं। उन्हें जिंदगी के बारे में जरूरी बातें बताएं और सुरक्षित रखें।



Click it and Unblock the Notifications
