Latest Updates
-
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा
घर में बच्चे हैं तो आपकी फर्स्ट एड किट में ये सामान जरुर होने चाहिए
छोटे बच्चों को अकसर खेलने के दौरान चोट लग जाती है। बच्चों को अपना काम करना सिखाते समय उन्हें कई बार चोट लग जाती है या वो फिर उनका हाथ जल जाता है। अगर उस समय पर सही इलाज ना दिया जाए तो ये छोटी-छोटी परेशानियां बड़ा रूप ले सकती हैं। इसलिए आपको अपने घर में फर्स्ट एड किट रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर पर यदि बच्चे हैं तो फर्स्ट एड किट में आपको कौन से जरूरी सामान रखने चाहिए।

फर्स्ट एड में जरूरी चीजें
फर्स्ट एड किट में कॉटन बैंडेज, रूई, बैंडेज, कैंची, एंटीसेप्टिक क्रीम, पेन किलर और एंटीसेप्टिक लिक्विड आदि होना चाहिए। इसके अलावा अपने नजदीकी अस्पताल का नंबर, एंबुलेंस का नंबर और फैमिली डॉक्टर का नंबर नोट करके रखें।

वॉटरप्रूफ बैंडेज
कई बार बच्चे गिर जाते हैं इसलिए घर में बैंडेज जरूर रखें। छोटी-मोटी चोट या इंफेक्शन से बचने के लिए अपने घर में बैंडेज रखना जरूरी है। अकसर खेलते हुए बच्चों को चोट लग जाती है। ऐसे समय पर बैंडेज बहुत काम आती है। बच्चों के लिए वॉटरप्रूफ बैंडेज रखें।

घाव भरने वाली दवा
कई बार बच्चों को कोई बड़ा घाव हो जाता है जिसमें से लगातार खून बहने लगता है। इससे बचने के लिए चोट पर बैंडेज लगाना जरूरी होता है। इससे घाव जल्दी सूख जाता है और फैलता नहीं है एवं जल्दी सूख जाता है। इससे बचने के लिए सिप्लाडिन, बीटाडिन आदि जैसी दवाएं रखें। घाव को साफ करके उन पर तुरंत क्रीम लगा दें।

एंटीसेप्टिक क्रीम
कभी-कभी गलती से बच्चों का हाथ या पैर जल जाता है। अगर थोड़ा सा ही जला है तो उस पर 5 मिनट के लिए ठंडा पानी डालें और फिर उसे सूती या किसी मुलायम कपड़े से साफ कर दें। इसके बाद बोरोप्लस, बरनोल जैसी एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं।

थर्मोमीटर
बच्चों को बहुत जल्दी सर्दी जुकाम होता रहता है। बुखार में शरीर का तापमान जांचने के लिए थर्मोमीटर की जरूरत पड़ती है। अपने घर में थर्मोमीटर जरूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
