Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आपका बच्चा स्कूल जाने के नाम पर रोने लगता है, तो ये हो सकते है कारण
क्या आपका बच्चा भी स्कूल जाने से आनकानी करता है ? क्या आपका बच्चा स्कूल जाने के डर से रोने लगता है और उसका रोना देखकर आप उसे नहीं भेजते ? या फिर बच्चे के डर और स्कूल न जाने के पीछे के कारण को समझने की जगह आप उसे मारकर-पीटकर स्कूल भेज देते हैं। तो पेरेंटस अगर आप भी इस तरह की समस्या से गुजर रहे है तो बच्चों पर गुस्सा करने या उन्हें मारने-पीटने की बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें। हो सकता है इसके पीछे कोई वजह है, जिसके कारण बच्चे को स्कूल जाने से डर लग रहा हो। तो यहां हम आपको बच्चे के स्कूल जाने के डर का कारण बताने के साथ ही बच्चे को स्कूल जाने के लिए तैयार करने से संबंधित टिप्स देने जा रहे है।

- बच्चें फूल की तरह नाजुक होते है। और ये जब घर के माहौल से दूर एक ऐसी जगह जाते है जहां उसके पेरेंटस उसके साथ नहीं होते तो बच्चे घबरा जाते है। खासकर स्कूल के पहले दिन अगर उनके साथ कोई बात हो जाए या कुछ गलत हो जाएं तो वे स्कूल न जाने का मन बना लेते हैं। इस कारण उनका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में पेरेंटस को डांटने की बजाय ये सोचने की जरूरत है कि बच्चे को इस डर से कैसे निकालें।
- जब बच्चे पहली बार घर से स्कूल के लिए जाते हैं, तो उन्हें लोगों का भी डर होता है क्योंकि वो उन लोगों को अपनी बात खुलकर नहीं बता सकते, जो उनके लिए अजनबी है। और जब बात स्कूल में डिसीप्लेन या रूल्स फॉलो करने की हो, तो बच्चे इसे बर्डन समझने लगते है। क्यूंकि बच्चों को तो अपने घर में स्वछंद घूमने की आदत होती है। नए माहौल में जाने के बाद बच्चे इतना घबरा जाते है कि वे टीचर के मामूली सवाल पर भी रोने लगते है।
- स्कूल के शुरूआती दिनों में चाहे पढ़ाई की बात हो या खेल में आगे रहने की, बच्चे एक-दूसरे से आगे रहने की कोशिश करते हैं, ऐसे में कई बार हार जाने या खुद की कमजोरी सामने आने के डर से भी बच्चे स्कूल जाने से मना करते हैं। क्यूंकि वे अपनी तुलना में दूसरे बच्चों को बेहतर समझने लगते हैं।

स्कूल जाने के लिए बच्चों को मेंटली कैसे तैयार करें
- बच्चे से एक दोस्त बनकर बात करें। ताकि वो आपसे सारी बातें शेयर कर सकें। उन्हें बताए कि स्कूल का ये सफर उन्हें कहां तक ले जाएगा। साथ ही वहां पर होने वाली फ़न एक्टिविटीज की तरफ उन्हें आकर्षित करने का प्रयास करें।
- संभव हो तो बच्चे को खुद स्कूल लेने और छोड़ने जाएं और उनसे हर दिन की एक्टिविटीज के बारे में जानें। अगर वे कुछ गलत करने की बात कहें तो उन्हें डांटे नहीं , बल्कि उन्हें इस बारे में प्यार से समझाएं ताकि वे अपनी कमजोरियों और गलतियों को पॉजिटिव तरीके से लें।

- हर इंसान अपनी हमउम्र के लोगों के साथ खुश रहते है। बच्चे को भी ऐसे ही दोस्त चाहिए जो उनके जैसे हो। इसलिए अपने बच्चे को दूसरे बच्चे के साथ घुलने-मिलने में मदद करें, ताकि वह स्कूल जाने के लिए उत्साहित रहें।
- अगर आपके बच्चे को स्कूल के किसी खास व्यक्ति या टीचर की डांट से डर लग रहा है, तो आपको संबंधित व्यक्ति से बात करनी चाहिए और बच्चे की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
