Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अगर बच्चा बिस्तर गिर जाए तो जाने सबसे पहले क्या करें, और कैसे बेड से गिरने से बचाएं
छोटे बच्चों को लेकर पैरेंट्स अक्सर बहुत सर्तक रहते हैं लेकिन फिर भी कई बार अनजाने में ही बच्चें दुघर्टनाओं का शिकार हो जाते हैं। दरअसल, जब बच्चा छोटा है तो कई बार आप उसे बिस्तर पर लिटाकर अपने काम में लग जाते हैं ऐसे बच्चा हाथ-पावं मारता है या फिर नींद में बिस्तर से नीचे गिर जाता है। यह स्थिति उसके लिए काफी गंभीर हो सकती है। ऐसे में बच्चें को चोट भी लग सकती हैं।
चोट अगर अंदरूनी है तो बाहर से चोट की गंभीरता के बारे में जानना मुश्किल होता है। लेकिन क्या जानते है कि आपके बच्चे के गिर जाने के बाद और पहले क्या एहतियात बरतने चाहिए। बेड से गिरने के बाद बच्चों में ये लक्षणों को देखेने तो बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले कर जाए| हो सकता हैं बच्चे को सर में या फिर शरीर में कोई अंदरूनी चोट लगी हो।

सबसे पहले क्या करें
अगर बच्चा सिर के बल गिरा है तो सबसे पहले चेक करें कि कहीं खून तो नहीं आ रहा या कहीं सूजा तो नहीं है। भले ही बच्चा गिरने के बाद ठीक दिख रहा हो फिर भी इसे मेडिकल इमरजेंसी के तौर पर लें और डॉक्टर को फोन करें। कई बार बच्चे डरकर भी रोते रहते हैं, उन्हें गले से लगाकर थपथपाएं।

बच्चे की मॉनिटरिंग करें
बच्चे की 24 घंटे मॉनिटरिंग करें ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है।

इन स्थितियों में न करें देर
कुछ ऐसी स्थितियां हैं जब आपको तुरंत डॉक्टर के पास ट्रीटमेंट के लिए जाना चाहिए...
बच्चा बेहोश हो जाए
खून आ जाए
हड्डी टूटने के लक्षण दिखें
सिर में फ्रेक्चर का शक हो
बच्चा तेज रोए

बेड पर गिरने से कैसे बचाएं
दिन में आपको शिशु को बेड पर रखने की जरूरत नहीं है| इसके लिए आप जमीन पर चटाई या चादर बिछा दें और उस पर बच्चे को लिटा दें| जिससे वह वहीं बैठे-बैठे खेल सकेगा और उनके गिरने की संभावना कम हो जाएगी।

चीजों को व्यवस्थित रखें
शिशु की पहुंच से वो सारी चीजें दूर कर दें जिससे शिशु को चोट लग सकती है| उदाहरण के लिए अगर मेज पर पानी की बोतल रखी है तो शिशु उस बोतल को उत्सुकतापूर्वक खींचने की कोशिश करेगा जिससे बोतल उसके पैर पर गिर सकती है| इसलिए बिस्तर पर कोई भी वस्तु रखी हो तो इस बात का ध्यान रखें कि उससे शिशु को चोट तो नहीं लग सकती है।

बेड गार्ड लगाएं
शिशु के बिस्तर के लिए आप बेडगार्ड का भी इस्तेमाल कर सकती है| आजकल बाजार में और ऑनलाइन आपको कई तरह के बेडगार्ड मिल जाएंगे जिसे शिशु के बेड से गिरने पर उनका बचाव हो सकता है।

अपने पास ऐसे सुलाएं
अगर शिशु आपके साथ बेड पर सोता है तो बिस्तर के चारों तरफ कारपेट का गद्दा बिछा दे। ताकि अगर शिशु गिर भी जाए तो कारपेट के गद्दे पर गिरे जिससे उन्हें चोट ना लगे। इन सबके अलावा आप सोते समय एक चुन्नी से अपने शिशु के पैर को हल्का सा बांधकर, अपने हाथ पर चुन्नी का दूसरा सिरा बांध सकती है जिससे उनके बेड पर से गिरने की संभावना कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
