Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
कोलकाता में 'ब्रेस्ट मिल्क' बैंक
अस्पताल के 'नीयो-नेटोलॉजी' विभाग के प्रमुख अरुण सिंह कहते हैं कि यह बैंक समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों के लिए एक वरदान की तरह होगा। 'नीयो-नेटोलॉजी' बाल रोग विज्ञान की एक शाखा है जिसके तहत शिशुओं और खासतौर पर बीमार पड़ने या विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले शिशुओं की चिकित्सकीय देखभाल की जाती है।
यह नई शुरुआत करने वाले अरुण सिंह कहते हैं, "यह 'ब्रेस्ट मिल्क' बैंक कई बीमार शिशुओं, समय से पहले जन्म लेने वाले नवजातों और जिन नवजातों की मां दूध उत्पन्न नहीं कर सकतीं उनकी मदद करेगा।"
अस्पताल के अधीक्षक देवाशीस भट्टाचार्यजी कहते हैं, "हम कुछ महीनों के अंदर 'ब्रेस्ट मिल्क' बैंक शुरू कर रहे हैं। नवजातों को दूध पिलाने के बाद बचे हुए शेष दूध को माताओं की पूर्ण स्वीकृति के बाद संग्रहित किया जाएगा।"
सिंह ने कहा कि अस्पताल रक्त दान शिविरों की तरह ही मां के दूध वाले दुग्ध दान शिविर आयोजित करने की योजना बना रहा है, जहां माताओं को दूध दान करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ब्रिटेन, अमेरिका और स्वीडन जैसे देशों में 'ब्रेस्ट मिल्क' बैंक बहुत लोकप्रिय हैं।



Click it and Unblock the Notifications

