Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
प्रसवोत्तर अवसाद से ऐसे पाएं मुक्ति
प्रसवोत्तर अवसाद ज्यादातर महिलाओं के लिए एक बड़ी पुरानी समस्या है। शिशु के जन्म के बाद स्त्री का शरीर बहुत सारे कष्टों से गुजरता है। ऐसा लगता है कि शरीर में जितनी भी ऊर्जा या शक्ति थी वह सब निकल गई हो। इसके अलावा दिमाग पर इस बात का भी बोझ बना रहता है कि प्रेगनेंसी के बाद बढे हुए वजन को कैसे कम किया जाए। आप अपना वेट कंट्रोल में करना चाहती हैं मगर होता ऐसा है कि आपके शरीर में कोई एनर्जी ही नहीं बची होती। शिशु पैदा हाने के बाद इन्हीं कारणों से अधिकतर माएं डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं।
यही नहीं बच्चा पैदा होने के बाद महिलाओं के बाल भी बहुत झड़ जाते हैं। आप अपने पुराने कपड़ों में फिट नहीं हो पाती, आप कमजोर हो जाती हैं लेकिन आपको थोड़ा धैर्य के साथ काम लेना होगा कियोंकि अब आप अकेली नहीं हैं बल्कि अब आप के पास एक शिशु है जिसकी केवल आपको ही देखभाल करनी है।
अगर आप खुद ही रोती रहेंगी तो बाद में आप अपने बच्चे की देखभाल कैसे करेंगी। आपको इस डिप्रेशन से बाहर निकलना होगा और इसके लिये हम आपको सुझाव देंगे। आपको कैसे अच्छा महसूस करवाना है हम इसके बारे में आपको जानकारी देंगे। इन सुझावों को अपनाइये और देखिये की आपकी जिंदगी कैसे बदल जाती है।

अपने बेबी के साथ खेलिये
आपका बच्चा आपके लिये गिफ्ट है, तो ऐसे में अपने बच्चे के साथ खेलिये। ऐसा करने से आप पाएंगी कि आपका मूड बहुत अच्छा हो गया होगा।

कपड़ों का साइज बड़ा खरीदें
इस सच्चाई को स्वीकारें कि बच्चा होने के बाद आपका शरीर बदल गया है। लेकिन फिर भी अपने आप को पहले के कपड़ों में फिट करने की कोशिश न करें, अपने लिये नए प्लस साइज के कपड़े खरीदें।

अच्छा खाएं
प्रेगनेंसी के बाद शरीर की सारी ऊर्जा समाप्त हो जाती है तो उसे वापस लाने के लिये अच्छा और स्वास्थ्य वर्धक आहार खाएं।

घर से बाहर निकलिये
कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका वजन कितना बढ़ा है, आपको घर से बाहर ज़रूर निकलन चाहिए। बाहर जा कर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलिये, उनके साथ लंच पर जाइये और साथ में अपने प्यारे बच्चे को भी साथ में ले कर जाइये।

साथी के साथ प्यार जताएं
पति के साथ ज्यादा दिनों से शारीरिक संबन्ध ना बनाने की वजह से भी आप अवसाद में आ सकती हैं। कोशिष कीजिये कि आप उनके साथ रोमांटिक डेट पर जाइये और प्यार कीजिये।

फिर से ड्रेस अप हों
कई महिलाएं प्रेगनेंट होने के बाद अपना इंट्रेस्ट फैशन से खो देती हैं। खुद को ड्रेस अप कीजिये, थोड़ा सा मेकअप कीजिये और पहले जैसे स्मार्ट बनने की कोशिश कीजिये। इससे आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आएगा।

शॉपिंग पर जाइये
डिप्रेशन को दूर करने का सबसे अच्छा इलाज है शॉपिंग करना। तो कुछ दिनों पर एक दिन शॉपिंग करने निकल ही जाइये।

सैलून जाइये
बाल झड़ने और स्ट्रेच मार्क की समस्या को दूर करवाने के लिये आपको ब्यूटी एक्सपर्ट से जरुर मिलना चाहिये। इसके अलावा एक अच्छा सा पेडिक्योर लेने से आपको आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications